विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar: शपथ ग्रहण समारोह से पहले गांधी मैदान पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, ये खास चेहरे भी रहे साथ

By Vyas ChandraEdited By: Vyas Chandra
Published: Tue, 18 Nov 2025 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Nov 2025 06:59 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ ग्रहण से पहले गांधी मैदान पहुंचे, जहाँ समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके साथ ...और पढ़ें

गांधी मैदान में मंच के बारे में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को जानकारी देते मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत। जागरण

गांधी मैदान में मंच के बारे में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को जानकारी देते मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत। जागरण

HighLights

  1. नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंचे

  2. शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी

  3. प्रमुख नेता भी साथ रहे

ज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को गांधी मैदान पहुंच नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियों का लिया जायजा।

अधिकारियों से यह जानकारी ली कि आगंतुकों को बैठने की व्यवस्था किन-किन जगहों पर की गई है। मालूम हो कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में नयी सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण ,समारोह में आने की बात है। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में तैयारियों का अलग-अलग हिस्से में जाकर निरीक्षण किया।

CM 2

(गांधी मैदान पहुंचने पर अभ‍िवादन स्‍वीकार करते नीतीश कुमार) 

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं के बारे मेंबताया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, मंत्री संजय सरावगी भी साथ थे।

इनके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि, डा. चन्द्रशेखर सिंह, ओएसडी गोपाल सिंह, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार भी रहे। 

प्रमंडलीय आयुक्‍त अनिमेष कुमार पराशर, आइजी जीतेंद्र राणा, डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम व, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 मुख्‍यमंत्री के आगमन से पहले मुख्‍य सच‍िव व डीजीपी विनय कुमार ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा लिया। उनके साथ पटना डीएम, एसएसपी व अन्‍य अधिकारी भी थे। 

CM 3

(गांधी मैदान में बने मंच पर चढ़ते सीएम)

पटना एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा की गई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री व मुख्‍यमंत्री भी यहां आएंगे। इसको लेकर तैयारियों को परखा गया।