'निशांत को बनाएं CM, वरना भाजपा बिहार को...'; पप्पू यादव ने चिराग, मांझी और लालू यादव से की अपील
नीतीश कुमार (Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination) के राज्यसभा जाने की अटकलों के बीच बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर ...और पढ़ें
-1772696166913_m.webp)
पप्पू यादव ने की अपील। (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में आज बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल सकता है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा (Nitish Kumar Rajya Sabha) जाने का मन बना लिया है और अब बिहार में नए सीएम को लेकर चर्चा तेज है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा।
नीतीश कुमार पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वह उनकी मौजूदगी में नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। राज्सभा का चुनाव 16 मार्च को होगा और इसी दिन नतीजे आएंगे।
नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से राज्यसभा जाने का एलान किया है। उनके एलान के बाद से कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी दिख रही है।
वहीं, नीतीश कुमार के राज्यसभा की खबरों के बीच विपक्षी दल के नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पेज पर बीजेपी को लेकर तंज कसा है।
पप्पू यादव ने लिखा कि मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चारागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें।
BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे। बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।
तेजस्वी यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार में महाराष्ट्र मॉडल लाना चाहती है।
यह भी पढ़ें- 'जनादेश का अपमान BJP को पड़ेगा भारी', सांसद पप्पू यादव ने भाजपा पर बोला हमला
