बिहार में अब बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद ही किया एलान, बोले- मैं राज्यसभा जाना चाहता हूं
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि वह राज्यसभा ...और पढ़ें
HighLights
नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की घोषणा की।
दो दशकों के जनसमर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया, नई सरकार को सहयोग।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा (Rajya Sabha elections 2026) जाएंगे। विगत दिनों से चल रही अटकलों पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विराम दे दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट (Nitish Kumar social media post) कर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।
आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं।

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।
