Move to Jagran APP

दिल्ली और बिहार वाले मोदी पर नीतीश कुमार का हमला, गिरिराज के बयान पर कहा-जरा सोचिए क्या दिमाग है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा गया कि बेगूसराय के मामले पर भाजपा कटाक्ष कर रही है तो उन्होंने कहा कि घटना पर पुलिस लगातार काम कर रही है। पुलिस ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया है। सब कुछ पता चल जाएगा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 04:18 PM (IST)
दिल्ली और बिहार वाले मोदी पर नीतीश कुमार का हमला, गिरिराज के बयान पर कहा-जरा सोचिए क्या दिमाग है
गिरिराज सिंह, नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि भाजपा के जो लोग विधि-व्यवस्था पर बोल रहे उसका कोई सेंस है क्या? मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने पूर्व में जब पूछा गया कि वह भाजपा के साथ थे और विधि-व्यवस्था के मसले पर बैठक करते थे तो भाजपा का उससे कभी कोई मतलब रहा क्या? उन्होंने कहा कि बेगूसराय की घटना पर पुलिस लगातार काम कर रही है। नियमित रूप से जानकारी आ रही है। पुलिस ने लापरवाह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया है। सब कुछ पता चल जाएगा। विशेष राज्य के दर्जा से जुड़े एक प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में अगर मेन फ्रंट की सरकार आयी तो  निश्चित रूप से बिहार सहित अन्य पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के बारे में सोचेगी।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि भाजपा के लोग यह कह रहे कि वह बेगूसराय के मसले पर जातीय उन्माद फैला रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जो बताया गया था वही कहा कि जिसको मार दिया वह कौन था। घायल तो विभिन्न लोग हैं। पूछा गया कि गिरिराज सिंह कहा है कि मुख्यमंत्री ही जिम्मेवार हैं। इस पर मुख्यममंत्री ने कहा कि क्या दि्माग है इन सबका। इसका क्या जबाव देना हैै। असल में ये लोग इसलिए लोग बोल रहे कि दिल्ली में इज्जत देते रहें। सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसको दिल्ली में कोई पूछता नहीं, वे लोग बोल रहे। उनको मौका मिल गया है। बेचारे रोज वाले हैं।  दिल्ली वाले मोदी जी ने यहां वाले मोदी जी को लगाया ही नहीं। हो सकता है कि बोलने से कुछ मिल जाए। गोवा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले विधायकों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कैसे अलग होता इसको ठीक से देख लीजिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.