Bihar Politics: CM नीतीश ने भरी सभा में बताया 'संजय गांधी' का असली नाम, बिहार में तेज हुई सियासत
Bihar Politics News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधान परिषद सदस्य संजय गांधी के नाम से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उनका असली नाम संजय कुमार सिं ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधान परिषद सदस्य संजय गांधी के नाम का रहस्य खोल दिया। शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में नीतीश ने अपने संबोधन के दौरान संजय गांधी का असली नाम बताया।
उन्होंने कहा है कि इसका नाम संजय कुमार सिंह और लिख लिया है- गांधी। मुख्यमंत्री ने यह सब हंसते हुए कहा।संबोधन के दौरान न बोलने के लिए उन्होंने दूसरे विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ को भी टोका-काहे नहीं बोल रहे हैं? आप ही न हैं?
मुख्यमंत्री ने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा का भी नाम लिया। उस समय वे मंच नजर नहीं आ रहे थे। लोगाें ने मंच की ओर देखा। मुख्यमंत्री ने बताया-आए हुए हैं। यहीं बगल में हैं।
समाज के सभी वर्गों के उत्थान व राज्य के हर क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार काे जदयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता समागाम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों के उत्थान व राज्य के हर क्षेत्र के लिए विकास का काम किया है। महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता साथी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। सभी अधिवक्ता न्याय के साथ विकास के लिए सरकार के संकल्प को जमीन पर उतारेंगे।
आने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ पार्टी को जीत दिलाने मे अधिवक्ता अपना पूरा योगदान करें।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से आग्रह है कि पूरी ताकत से एकजुट होकर काम कऱें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीच में हम उधर (महागठबंधन में) चले गए थे। लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। एनडीए के साथ ही रहेंगे।
हमलोग एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस तरह के आयोजन के लिए वह जदयू विधि प्रकोष्ठ के लोगों काे धन्यवाद देते हैं।
यह भी पढ़ें-

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।