यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार के खिलाफ इस बार बनी है एंटी इनकंबेंसी जैसी स्थिति? JDU नेता ने बताई अंदर की बात
जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
- नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी जैसी कोई स्थिति नहीं : विजय चौैधरी
- जनता का विश्वास गहराता जा रहा है, बोले जदयू नेता
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के वरिष्ठ नेता व जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी जैसी कोई स्थिति नहीं है।
बीते 20 वर्षों से वह सत्ता में हैं पर इस तरह की कोई अवधारणा उनके साथ नहीं है। यह देश की राजनीति में एक दुर्लभ उदाहरण है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित अधिवक्ता समागम में उन्होंने यह बात कही।
विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रति जनता का विश्वास लगातार गहराता जा रहा है। कानून का राज स्थापित कर उन्होंने बिहार के विकास को नई दिशा दी है।
ऐसे में विधि प्रकोष्ठ से जुड़े साथियों की जिम्मेदारी है कि वे अपनी सक्रियता के साथ संगठन को और मजबूत बनाएं।
क्या बोले बिहार के ऊर्जा मंत्री?
ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि न्याय के साथ विकास नीतीश सरकार की मूल अवधारणा है। इसी सोच के साथ हम सभी को मिलकर काम करना है ताकि आगामी चुनाव में अधिकतम सीटें जीतकर विकसित बिहार के सपने को साकार किया जा सके।
ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि विधि प्रकोष्ठ के साथी जिलाें में जाकर नीतीश कुमार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
क्या बोले जदयू प्रदेश अध्यक्ष?
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अथक परिश्रम और संघर्ष से बिहार को एक नयी गति और दिशा दी है। महापुरुषों के विचारों को धरातल पर उतारने का काम इकलौते नीतीश कुमार ने किया है। प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नीतीश कुमार प्रतिबद्ध हैं। अधिवक्ताओं को भी नीतीश सरकार पर पूर्ण आस्था है। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राजीव रंजन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पार्टी के प्रदेश सचिव अधिवक्ता प्रियरंजन पटेल ने किया।
