विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalan Singh समेत इन करीबियों लोकसभा पहुंचा पाएंगे Nitish Kumar ? समर्थन में कर रहे ताबड़तोड़ जनसभाएं

Published: Sat, 04 May 2024 06:14 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथे चरण के लिए दो केंद्रीय मंत्री और अपने दो करीबियों को जिताने के लिए ...और पढ़ें

दो केंद्रीय मंत्रियों के लिए व दाे करीबियों के लिए वोट मांग रहे नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)
दो केंद्रीय मंत्रियों के लिए व दाे करीबियों के लिए वोट मांग रहे नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चौथे चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों के लिए व दाे करीबियों के लिए वोट मांग रहे नीतीश
  2. ललन सिंह, गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के समर्थन में कर चुके जनसभा

राज्य ब्यूराे, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चौथे चरण के चुनाव में दो केंद्रीय मंत्री और अपने दो करीबी लोगों के लिए सक्रियता है। चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय व मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय से और नित्यानंद राय उजियारपुर से एनडीए के प्रत्याशी हैं। इस चरण में केवल मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से ही जदयू का प्रत्याशी है। पांच सीटों में दरभंगा, उजियारपुर व बेगूसराय से भाजपा तथा समस्तीपुर से लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी हैं।

दो को बेगूसराय व चार को उजियारपुर में हुई सभा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो मई को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बछवाड़ा में चुनावी सभा की। वहीं, चार मई को उन्होंने नित्यानंद राय के लिए नरहन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

समस्तीपुर में शांभवी चौधरी के लिए करेंगे सभा

चौथे चरण में मुख्यमंत्री को अपने दो करीबियों के लिए भी चुनावी सभा कर रहे। इस क्रम में चार मई को उन्होंने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के हवेली खड़गपुर में सभा की। इसके पूर्व मुंगेर में वह हाल ही में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा में शामिल हुए थे।

पांच मई को मुख्यमंत्री की एक चुनावी सभा समस्तीपुर के कल्याणपुर में है। वहां से लोजपा (रामविलास) की टिकट पर मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य व जदयू के वरिष्ठ नेता महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी भी समस्तीपुर से कांग्रेस की टिकट पर मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: तुष्टीकरण नहीं संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं PM Modi, वोटबैंक पॉलिटिक्स पर विजय सिन्हा का RJD-Congress पर अटैक

PM Modi ने तेजस्वी को बताया बिहार का शहजादा, नेहरू और बाबा साहेब को यादकर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला