विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश से मिले नंदकिशोर यादव और कुशवाहा, राज्यसभा फैसले के बाद पहली मुलाकात; औपचारिक या सियासी संदेश?

Published: Sat, 07 Mar 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

नागालैंड के मनोनीत राज्यपाल नंद किशोर यादव और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह ...और पढ़ें

नीतीश से मिले नंदकिशोर यादव और उपेन्द्र कुशवाहा

नीतीश से मिले नंदकिशोर यादव और उपेन्द्र कुशवाहा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। नागालैंड के मनोनीत राज्यपाल Nand Kishore Yadav और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख Upendra Kushwaha ने शनिवार को मुख्यमंत्री Nitish Kumar से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात को औपचारिक बताया गया।

हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद इन नेताओं की उनसे यह पहली भेंट थी।

 

nand kishor

पुराने सहयोगी रहे हैं नंदकिशोर यादव

नंदकिशोर यादव लंबे समय तक बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में कई बार मंत्री भी रह चुके हैं।

हाल ही में उन्हें नगालैंड का राज्यपाल मनोनीत किया गया है। इस नए दायित्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं भी दीं।

NDA

एनडीए राजनीति में समन्वय का संकेत

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह मुलाकात एनडीए के भीतर समन्वय और संवाद की निरंतरता का संकेत भी मानी जा रही है।

बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के फैसले के बीच इस तरह की मुलाकातें स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन रही हैं।

upender

उपेंद्र कुशवाहा भी पहुंचे मुख्यमंत्री आवास

रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस बार के राज्यसभा चुनाव में वे एनडीए के पांचवें प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

उन्होंने अपना नामांकन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही दाखिल किया था और उनके राज्यसभा जाने के फैसले का सार्वजनिक रूप से स्वागत भी किया है।

nitish f

नीतीश के फैसले का किया समर्थन

उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को राज्यसभा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निर्णय को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का अनुभव और नेतृत्व राष्ट्रीय राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

nishant

निशांत के राजनीतिक भविष्य पर भी चर्चा

उपेंद्र कुशवाहा कई मौकों पर मुख्यमंत्री के पुत्र Nishant Kumar को सक्रिय राजनीति में लाने की बात भी सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं।

राजनीतिक हलकों में यह भी माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नई पीढ़ी की भूमिका को लेकर चर्चा और तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- करोड़पति हैं नागालैंड के नए गवर्नर नंद किशोर यादव, बिहार चुनाव में 7 बार बना चुके रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- पॉलिटिकल डेब्यू से पहले एक्टिव निशांत: JDU विधायकों संग बैठक, आज बख्तियारपुर जाएंगे नीतीश

यह भी पढ़ें- नीतीश अकेले नहीं… बिहार के सात सीएम अपने बेटों को सियासत में ला चुके, अब निशांत की बारी