'नीतीश कुमार ने महापुरुषों के आदर्शों को धरातल पर उतारा', रामफल मंडल के शहादत दिवस पर बोले निशांत
जदयू कार्यालय में रामफल मंडल के शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां उनके योगदान को याद किया गया। स्वास्थ्य ...और पढ़ें

'नीतीश कुमार ने महापुरुषों के आदर्शों को धरातल पर उतारा', रामफल मंडल के शहादत दिवस पर बोले निशांत
HighLights
रामफल मंडल शहादत दिवस पर जदयू कार्यालय में कार्यक्रम।
नीतीश कुमार ने महापुरुषों के आदर्शों को किया साकार।
शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा मिला।
राज्य ब्यूरो, पटना। रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा दिए जाने के बाद जदयू प्रदेश कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामफल मंडल के योगदान को इस मौके पर याद किया गया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि नीतीश कुमार ने महापुरुषों के आदर्शों को धरातल पर उतारा।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि बीते दिनों मुझे अमर शहीद रामफल मंडल के पैतृक गांव जाने का अवसर मिला। वहां स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मैंने रामफल मंडल के अदम्य साहस, त्याग और वीरता की गाथा को करीब से सुना।
उन्होंने कहा कि शहीद रामफल मंडल जैसे महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके त्याग, साहस और संघर्ष से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलें और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प में अपना योगदान दें।
उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रामफल मंडल केवल 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है, उसी परंपरा को निशांत भी आगे बढ़ा रहे हैं।
मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शहीद रामफल मंडल हमारे महान सपूत थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़़ते हुए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। नीतीश कुमार ने रामफल मंडल के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया और वंचित, शोषित एवं उपेक्षित लोगों को मुख्यधारा से जोड़़ने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार द्वारा शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, शीला मंडल ने कहा कि शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा मिलना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम का आरंभ स्वास्थ्य मंत्री निशांत, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं विज्ञान एवं प्रावैधिकी शीला मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विधान परिषद के उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन राय, विधान परिषद में सत्तारूढ़़ दल के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक रामानंद मंडल, शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद ललन प्रसाद, ई. शैलेन्द्र मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
