विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: एनडीए में आते ही नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, कई आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य को हटाया, सामने आई यह वजह

By BHUWANESHWAR VATSYAYAN Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sun, 04 Feb 2024 10:09 AM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2024 12:07 PM (IST)

Bihar News सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है। ...और पढ़ें

नीतीश सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया (जागरण)
नीतीश सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया (जागरण)

HighLights

  1. सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है।
  2. नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होते ही बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News: सरकार बदलने के बाद राज्य सरकार ने कई आयोगों के अध्यक्ष व सदस्यों को पदमुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना में कहा गया है कि प्रशासनिक व लोकहित को ध्यान में रखकर इन्हें पद मुक्त किया गया है।

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष ललन राम तथा सदस्य श्याम बिहारी राम, अशोक पासवान व जगदीश जगदीश चौधरी को पदमुक्त कर दिया गया है।

राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभु कुमार सुमन, उपाध्यक्ष स्वीटी सीमा हेंब्रम, सदस्य महेश्वर काजी और केदार मुर्मू भी पदमुक्त कर दिए गए हैं। महादलित आयोग के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला, सदस्य अरुण मांझी, निर्भय कुमार प्रेमी, रामनरेश कुमार तथा कंत लाल शर्मा को भी पदमुक्त कर दिया गया है।

अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डा. नवीन कुमार आर्य, सदस्य अरविंद कुमार, विनोद भगत, तारकेश्वर ठाकुर और ज्ञानचंद पटेल भी पदमुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

Bihar Politics: विजय सिन्हा जैसा ही हाल होगा अवध बिहारी चौधरी का? 12 फरवरी को हो सकता है बड़ा खेला

Bihar Cabinet Portfolio: बिहार में मंत्रालय का हो गया बंटवारा, जानें किसे मिला कौन-सा विभाग, पढ़ें पूरी लिस्ट