Move to Jagran APP

अंतिम कश तक मजा लेने में विश्वास करते हैं नीतीश, मुख्यमंत्री नहीं मानेंगे राजद सलाहः सुशील मोदी

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार अंतिम कश तक मजा लेने में विश्वास करते हैं। वे मुख्यमंत्री पद छोड़ आश्रम जाने की शिवानंद तिवारी की सलाह नहीं मानेंगे बल्कि 2024 में जनता उन्हें जबरन रिटायर करने वाली है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 07:28 PM (IST)
अंतिम कश तक मजा लेने में विश्वास करते हैं नीतीश, मुख्यमंत्री नहीं मानेंगे राजद सलाहः सुशील मोदी
सुशील कुमार मोदी और नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना :  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता शिवानंद तिवारी के आश्रम संबंधी बयान के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अंतिम कश तक मजा लेने में विश्वास करते हैं। वे मुख्यमंत्री पद छोड़ आश्रम जाने की राजद नेता शिवानंद तिवारी की सलाह नहीं मानेंगे, बल्कि  2024 में जनता उन्हें जबरन रिटायर करने वाली है। 

loksabha election banner

बेहतर होता कि सम्मानजनक विदाई ले लेते नीतीश

सुशील कुमार मोदी ने कहा शिक्षा, मद्यनिषेध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बुरी तरह फ्लाप नीतीश कुमार के लिए यही बेहतर होता कि वे सम्मानजनक विदाई ले लेते। एक सहयोगी दल के मंच से मुख्यमंत्री को आश्रम जाने की सलाह कोई हल्की बात नहीं, बल्कि पार्टी का आधिकारिक मंतव्य है।

तेजस्वी के लिए लालू नीतीश को भेजना चाहते हैं केंद्र

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएं और मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी यादव के लिए खाली करें। वे अपने मन की बात शिवानंद तिवारी से बोलवा रहे हैं। वैसे, न  विपक्षी एकता संभव है, न इससे राजद को कोई मतलब है। उनकी नजर केवल सीएम की कुर्सी पर है।

ओम प्रकाश चौटाला पर भी किया हमला

भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार अब सरकार उनके साथ चला रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। वे मत्था उस लालू प्रसाद के दरबार में टेकते हैं, जो चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता हैं। वे 25 सितंबर को उस रैली में भाग लेंगे, जिसके आयोजक ओम प्रकाश चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.