'नीतीश कुमार की सहमति के बाद हुई अनंत सिंह पर कार्रवाई', जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि अनंत सिंह पर कार्रवाई नीतीश कुमार की सहमति से हुई ...और पढ़ें

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने गुरुवार को कहा कि जदयू में कोई भी निर्णय नीतीश कुमार की सहमति से होता है। मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह पर की गयी कार्रवाई ने कहा कि पार्टी अनुशासन से चलती है।
जदयू स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद का चुनाव जीते नीरज कुमार को उन्होंने बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि जदयू में अनुशासन सबसे ऊपर है।
जदयू में अनुशासन से कोई समझौता नहीं
संजय झा ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल में अनुशासन खत्म हो जाए संगठन अराजकता की स्थिति में पहुंच जाएगा। जदयू में अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जिस अंदाज में राहुल गांधी देश में राजनीति करना चाहते हैं वैसे में किसी पार्टी को चलाना मुश्किल हो जाएगा। संजय ने कहा कि अनुशासन के मसले पर जदयू में अगर कोई निर्णय लिया गया तो वह फाइनल है। अंतिम निर्णय तो नीतीश कुमार लेते हैं।
