Move to Jagran APP

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IAS व 28 BAS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

बिहार में बीते दो दिनों के दौरान नौ आइएएस व 28 बीएएस अफसरों को स्थानांतरित किया गया। कौन कहां गए, इसकी पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 11:37 PM (IST)
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IAS व 28 BAS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IAS व 28 BAS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची
पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में लगातार दूसरे दिन बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। एक दिन पहले नौ अनुमंडलों में नए आइएएस अनुमंडलाधिकारियों तथा बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के भी 10 अफसरों के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को फिर बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का स्‍थानांतरण कर दिया गया।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी मंगलवार को नए स्थानों पर पदस्थापित कर दिए गए। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।  वरीय उप समाहर्ता, गया के रूप में तैनात सुभाष नारायण को पटना में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सारण के वरीय उप समाहर्ता कुमार विनोद को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, कैमूर, किशनगंज में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के रूप में तैनात विधानचंद्र यादव को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अरवल के रूप में तैनात किया गया।
औरंगाबाद में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात पुरुषोत्तम पासवान को अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सहरसा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सारण, विनोद कुमार को अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुपौल तथा औरंगाबाद के ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के रूप में तैनात शिव कुमार शैव को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा बनाया गया।
जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अशोक कुमार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सिवान व कैमूर, राजकुमार यादव को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, निर्मली तथा वरीय उप समाहर्ता, सिवान कुमार ओंकेश्वर को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बखरी बेगूसराय बनाया गया।
जिला योजना पदाधिकारी, सहरसा, जन्मेजय शुक्‍ला को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डुमरांव, मसौढ़ी स्थित नगर परिषद के नगर कार्यपालक अधिकारी अनिल कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हिलसा, वरीय उप समाहर्ता, सहरसा के रूप में तैनात सुनील दत्त झा को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के रूप में पदस्‍थापित किया गया।
जिला पंचायतराज पदाधिकारी कुमार विवेकानंद को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिवहर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बक्सर के रूप में तैनात शिशिर कुमार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिहारशरीफ,  वरीय उपसमाहर्ता, रोहतास, अशोक कुमार गुप्ता को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, महनार बनाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी, कैमूर के रूप में तैनात भरत भूषण को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, सारण, पटना के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के रूप में तैैनात अवधेश राम को वरीय उप समाहर्ता, विभागीय जांच, सीतामढ़ी व वरीय उप समाहर्ता, लखीसराय के रूप में तैनात मुकेश कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता, आरा सदर में तैनात किया गया है।
ये बीएएस अधिकारी भी बदले
इसके उक दिन पहले बिहार प्रशासनिक सेवा के स्थानांतरित अफसरों में सत्येंद्र प्रसाद को वाणिज्यकर विभाग में उप सचिव व पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे राजकिशोर लाल को वरीय उप समाहर्ता पूर्वी चंपारण के रूप में पदस्थापित किया गया है। छपरा के एसडीओ रहे चेत नारायण राय को वरीय उप समाहर्ता रोहतास, झंझारपुर के एसडीओ विमल कुमार मंडल को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज, महुआ के एसडीओ रविशंकर शर्मा को वरीय उप समाहर्ता गया, फारबिसगंज के एसडीओ अनिल कुमार को वरीय उप समाहर्ता पटना, एसडीओ गोपालगंज सदर, शैलेश कुमार दास को वरीय उप समाहर्ता गया बनाया गया है।
दानापुर के एसडीओ अमिताभ कुमार को सहायक निदेशक भविष्य निधि निदेशालय, हिलसा के एसडीओ सृष्टिराज सिन्हा को वरीय उप समाहर्ता सहरसा तथा शाहपुर पटोरी के एसडीओ सुबीर रंजन को पटना के वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात किया गया है।
इन आइएएस अधिकारियाें का भी हुआ तबादला

इसके एक दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियिुक्ति से वापस लौटे लोकेश मिश्र को सारण में छपरा सदर का एसडीओ बनाया गया है। वहीं अंशुल अग्रवाल को मधुबनी के झंझारपुर, ऋची पांडेय को वैशाली के महुआ अनुमंडल, रवि प्रकाश को अररिया के फारबिसगंज अनुमंडल, वर्षा सिंह को गोपालगंज जिले में गोपालगंज सदर अनुमंडल, मुकुल कुमार गुप्ता को सीतामढ़ी जिले में सीतामढ़ी सदर अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है।
इसी तरह अंशुल कुमार को पटना के दानापुर अनुमंडल, वैभव चौधरी को नालंदा के हिलसा अनुमंडल तथा विजय प्रकाश मीणा को समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी अनुमंडल का एसडीओ बनाया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.