Move to Jagran APP

लो विजिबिलिटी के कारण एक दिसंबर को रद रहेंगी नौ फ्लाइटें

पटना में मौसम करवट लेने लगा है। दिन में कोहरा पड़ने लगा है। एहतियातन एयरपोर्ट प्रशासन ने भी कमर कस ली है। लो विजिबिलिटी के कारण एक दिसबंपर को नौ फ्लाइटें रद रहेंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 02:30 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 02:30 PM (IST)
लो विजिबिलिटी के कारण एक दिसंबर को रद रहेंगी नौ फ्लाइटें
लो विजिबिलिटी के कारण एक दिसंबर को रद रहेंगी नौ फ्लाइटें

पटना, जेएनएन। मौसम विभाग के अनुसार पहली दिसंबर से घना कोहरा पडऩे की संभावना है। इससे लो विजिबिलिटी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। विमानों की लैंडिंग अथवा उड़ान भरना मुश्किल हो जाता है। घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रख एयरपोर्ट प्रबंधन एवं निजी विमान कंपनियों ने एहितयात के तौर पर सुबह में उड़ान भरने वाले विमानों को रद करने का निर्णय लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी शिड्यूल में 48 विमानों के उड़ान भरने की सूचना दी गई है। इनमें से नौ विमानों को पहले दिसंबर से रद करने की घोषणा की गई है। सुबह में कुछ उड़ानों को पूर्ववत रखा गया है। परंतु घने कोहरे की संभावना को देखते हुए इनकी उड़ान में संदेह है।

loksabha election banner

  गो एयर की सुबह 7:15 बजे नई दिल्ली से आने वाली उड़ान संख्या जी8 143 अब वापस बेंगलुरु के लिए नहीं जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट संख्या जी8 143 एवं जी8 273 को 30 नवंबर के बाद रद करने की घोषणा की है। पहले यह दिल्ली से 7.15 बजे पहुंचती थी और वापस 7.50 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरती थी। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 494 दिल्ली से 8.25 बजे पहुंचती थी। इसके बाद 6ई 6367 बनकर वापस दिल्ली के लिए ही सुबह 8.55 बजे उड़ान भरती है। इसे भी रद कर दिया गया है। इसके साथ ही गो एयर की फ्लाइट जी8 135 7.45 बजे आती है और 8.15 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इसे भी रद कर दिया गया है। इसके साथ ही फ्लाइट 6ई 634 रांची से पटना 9.15 बजे पहुंचेगी और 9.45 बजे उड़ान भरेगी। परंतु एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस विमान को भी रद करने की घोषणा की है।

   जेट एयरवेज की फ्लाइट संख्या 3558 को पहले रद करने की घोषणा की गई थी परंतु अब इसे कुंभ को लेकर चलाने का निर्णय लिया गया है। यह पहले की तरह हर मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को चलती रहेगी। जेट एयरवेज की 141 नंबर की फ्लाइट बेंगलुरु से 13.25 बजे आती है और वापस 142 नंबर से बेंंगलुरु के लिए उड़ान भरती है। इसे रद कर दिया गया है। शाम में 19.35 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट जी 8-217 नंबर की फ्लाइट जो 218 नंबर बनकर वापसी में रात 8.05 बजे उड़ान भरती है, को पहली दिसंबर से रद कर दिया गया है। इसी तरह बेंगलुरु से आने वाली जी 8-274 नंबर की फ्लाइट जो रात में 21.55 बजे पटना पहुंचती थी, को रद कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.