पटना जंक्शन पर फटा अॉक्सीजन सिलेंडर, नाइट गार्ड की मौत
पटना जंक्शन पर बुधवार की दोपहर अॉक्सीजन सिलेंडर फटने होने से नाइट गार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 03:52 PM (IST)Updated: Wed, 10 Apr 2019 03:52 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है। यहां अॉक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से रेलवे के एक कर्मचारी की मौत हो गई है। घटना पटना जंक्शन पर घटी है। सिलेंडर उप निदेशक कृषि विभाग पटना प्रमंडल की सूमो में फटा है। मृतक रेलवे का नाइट गार्ड बताया जा रहा है। धमाके की आवाज सुनकर काफी देर स्टेशन परिसर में लोग सहमे रहे। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मीठापुर से उप निदेशक कृषि विभाग पटना प्रमंडल की सूमो गाड़ी में दो अॉक्सीजन सिलेंडर लादकर लाया जा रहा था। इनमें से एक को सिमुलतला ले जाना था और एक को पटना जंक्शन उतारना था। पटना जंक्शन पर सिलेंडर उतारने के लिए जैसे ही सूमो करबिगाहिया की तरफ रुकी अॉक्सीजन सिलेंडर फट गया। इससे गाड़ी में बैठा गार्ड हरेंद्र सिंह झुलस गया। तेज धमाका होने से काफी देर तक लोग गाड़ी के पास नहीं जा सके। कुछ देर बाद देखा तो हरेंद्र की सांसे थम चुकी थीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें