Move to Jagran APP

रासबिहारी प्रसाद सिंह बने पटना विवि के वीसी, डॉली सिन्हा बनी प्रो. वीसी

पटना विवि सहित तीन विश्वविद्यालय में कुलपति और आठ विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति की नियुक्ति की गई है। रासबिहारी प्रसाद सिंह पटना विवि के वीसी व डॉली सिन्हा प्रोवीसी बनाया गया है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 10:25 PM (IST)
रासबिहारी प्रसाद सिंह बने पटना विवि के वीसी, डॉली सिन्हा बनी प्रो. वीसी
रासबिहारी प्रसाद सिंह बने पटना विवि के वीसी, डॉली सिन्हा बनी प्रो. वीसी

पटना [राज्य ब्यूरो]। पटना विवि सहित तीन विश्वविद्यालय में कुलपति और आठ विश्वविद्यालय में प्रति कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। 

loksabha election banner

राज्यपाल सह कुलाधिपति रामनाथ कोविन्द द्वारा सर्च कमेटी की अनुशंसा के आधार पर उक्त नियुक्तियां की गईं। डॉ. रासबिहारी प्रसाद सिंह पटना विश्वविद्यालय के कुलपति एवं डॉ डॉली सिन्हा प्रति कुलपति नियुक्त की गई हैं। प्रो सर्वनारायण झा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त किए गए हैं।

डॉ रविन्द्र कुमार सिन्हा नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए हैं। प्रो चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति बनाए गए हैं। प्रो कार्यानंद पासवान मगध विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, राजेश कुमार बनाए गए पटना के डीआइजी

प्रो राम यतन प्रसाद तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, प्रो. राज कुमार मंडल बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, डॉ जय गोपाल ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, प्रो सैयद मो. रफीक आजम एमएमएच अरबी फारसी विश्वविद्यालय और डॉ मदन मोहन गोयल वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति नियुक्त किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: बीच रास्ते में बोलेरो में दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा, जानिए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.