Move to Jagran APP

पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी स्पाइस जेट की नई फ्लाइट

पटना से मुंबई और दिल्ली जाना आसान होगा। स्पाइस जेट राजधानी से नई उड़ान की शुरुआत करने जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 09:43 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 09:43 AM (IST)
पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी स्पाइस जेट की नई फ्लाइट
पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी स्पाइस जेट की नई फ्लाइट

पटना, जेएनएन। पटना से देश की राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई जाना आसान होगा। आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज के विमानों के बंद होने के बाद पटना से दिल्ली व मुंबई का किराया आसमान छूने लगा है। जेट एयरवेज के गैप को भरने के लिए स्पाइस जेट की ओर से पटना से मुंबई के लिए एक तथा पटना से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट शुरू की जा रही हैं। स्पाइस जेट की तीनों फ्लाइट शुरू होने से विमान के किराये में कमी आने की संभावना है।

loksabha election banner

स्पाइस जेट के क्षेत्रीय प्रबंधक एस. हसन ने बताया कि 26 अप्रैल से मुंबई-पटना-मुंबई विमान सेवा शुरू की जा रही है। मुंबई से विमान संख्या एसजी 10.30 बजे उड़ान भरेगी और 12.55 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से यह वापस मुंबई के लिए 13.35 बजे उड़ान भरेगी और 16.05 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यह विमान प्रतिदिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही पहले से चल रही विमान संख्या एसजी 376-377 अपने पूर्व निर्धारित समय से ही उड़ान भरेगी।

इसी तरह दिल्ली-पटना-दिल्ली के लिए 27 अप्रैल से स्पाइस जेट के दो विमान उड़ान भरेंगी। दिल्ली से यह एसजी 8999 नंबर से सुबह 7.20 बजे उड़ान भरेगी और 9 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वापसी में यह एसजी 8998 नंबर से 9.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ेगी।

स्पाइसजेट का विमान चार घंटे विलंब से पटना पहुंचा

दिल्ली से आ रही स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 8480 सोमवार को लगभग चार घंटे लेट से पटना पहुंची। इस विमान ने दिल्ली से 15.10 बजे के बजाय 19.06 बजे पटना के लिए उड़ान भरी। पटना एयरपोर्ट पर इसने 16.40 की बजाय 20.22 बजे लैंड किया। 17.10 के बजाय यह 20.50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.