पटना से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई उड़ान, जानें क्या है समय
पटना से नई फ्लाइट की शुक्रवार को शुरुआत हो गई है। अब राजधानी से मुंबई चेन्नई बेंगलुरु और हैदराबाद जाना आसान होगा।
पटना, जेएनएन। राजधानी से मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जाना आसान होगा। शुक्रवार से स्पाइस जेट ने नई उड़ान शुरू कर दी है। इसमें मुंबई-पटना-मुंबई के बीच नई फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी। पटना से चेन्नई और हैदराबाद जाने वाली पुरानी फ्लाइट भी फिर से उड़ान भरेगी।
मुंबई से एसजी 6258 सुबह 10:30 बजे उड़ा भरेगी और पटना एयरपोर्ट पर 12:45 बजे पहुंचेगी। पटना से यह एसजी 6284 बनकर 01:15 बजे रवाना होगी और मुंबई 4:05 बजे पहुंचेगी।
ये हैं समय
चेन्नई से एसजी 731 सुबह 06:15 बजे रवाना होगी और 08:05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। यहां से उड़ान भरकर पटना 10:10 में पहुंचेगी। यही विमान बुधवार से सोमवार तक सुबह 10:40 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होगी और 1:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। मंगलवार को यह फ्लाइट 10:40 बजे चेन्नई के लिए रवाना होगी और वहां 1:10 बजे पहुंचेगी। स्पाइसजेट की फ्लाइट चेन्नई से 2:40 में टेकऑफ करने के बाद पटना एयरपोर्ट पर शाम 5:05 बजे लैंड करेगी। बेंगलुरु, पटना, हैदराबाद, चेन्नई के बीच एक दूसरी फ्लाइट बेंगलुरु से बुधवार से सोमवार तक दोपहर 2:30 बजे टेकऑफ करेगी और पटना एयरपोर्ट पर 5:05 बजे आएगी। फिर यहां से शाम 5:40 बजे हैदराबाद और चेन्नई के लिए रवाना होगी। यह रात दस बजे चेन्नई पहुंचेगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश में जुलाई तक चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। स्पेशल ट्रेनें जून और जुलाई तक चलेंगी। इसमें पाटलिपुत्र और पटना जंक्शन से दो ट्रेनें शामिल हैं। जबकि अन्य का का परिचालन बरौनी, गया, भागलपुर से हो रहा है। ये नई दिल्ली, अहमदाबाद, उधना, गांधीग्राम तक जाएंगी।
बरौनी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बरौनी से नई दिल्ली, पटना से अहमदाबाद, बरौनी से दिल्ली, बरौनी से उधना, गया से उधना और भागलपुर से गांधीग्राम के लिए दो-दो जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं। इसमें बरौनी से उधना आने जाने वाली ट्रेनें पाटलिपुत्र स्टेशन होकर जायेंगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप