विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान होगी आसान, स्वजनों का लिया जाएगा DNA सैंपल

Published: Tue, 15 Sep 2026 08:03 PM (IST)

Nepal Tragedy:नेपाल त्रासदी में लापता बिहार के लोगों की पहचान के लिए राज्य सरकार ने उनके स्वजनों के डीएनए सैंपल ...और पढ़ें

पटना में होगी डीएनए जांच

पटना में होगी डीएनए जांच

HighLights

  1. नेपाल त्रासदी में लापता बिहारियों की पहचान के लिए डीएनए सैंपल।

  2. स्वजनों के डीएनए सैंपल गृह विभाग द्वारा संग्रहित किए जाएंगे।

  3. डीएनए जांच पटना की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। नेपाल में हाल में हुई भीषण त्रासदी के दौरान लापता हुए बिहार के लोगों की पहचान के लिए उनके स्वजनों का डीएनए सैंपल लिया जाएगा। राज्य सरकार ने लापता लोगों की पहचान में सहयोग के लिए इसकी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। गृह विभाग के स्तर से स्वजनों के डीएनए सैंपल संग्रह और जांच की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय पुलिस-प्रशासन से मिलेगा सहयोग

गृह विभाग के अनुसार, नेपाल त्रासदी में लापता ऐसे लोगों के स्वजन, जो बिहार में रहते हैं और अपने परिजन की पहचान के लिए डीएनए सैंपल देना चाहते हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस और प्रशासन के माध्यम से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित परिवार अपने स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर प्रक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

पीड़ित परिवारों को प्रक्रिया में मदद का निर्देश

गृह विभाग ने संबंधित पीड़ित परिवारों से अपील की है कि वे स्थानीय पुलिस या प्रशासन से संपर्क करें। पुलिस पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि डीएनए सैंपल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में परिवारों को हरसंभव सहायता दें। सरकार का उद्देश्य लापता लोगों की पहचान की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

पटना में होगी डीएनए जांच

लापता बिहारियों के स्वजनों से लिए गए डीएनए सैंपल की जांच पटना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में की जाएगी। इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में 0612-2294073 पर संपर्क किया जा सकता है।