पटना में किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी फिर दोस्त के साथ दुष्कर्म का प्रयास Patna News
बिहार की राजधानी पटना में किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। वारदात में दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है।
पटना, जेएनएन। बिहार में लड़कियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। राज्य के हर जिले से आए दिन रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है। यहां मंगलवार की सुबह मोकामा के पंचमहला ओपी में 12 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने मुंह काला करने का प्रयास किया गया। इसके बाद पीड़ित को आरोपित छोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुए कुकृत्य की जानकारी दी। वारदात में पीड़ित के पड़ोसी समेत एक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की खोजबीन कर रही है।
दोस्त ने भी किया गंदा काम
वारदात को एक डेयरी प्लांट परिसर में अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि पीड़िता को उसका पड़ोसी मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कहीं जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। एक डेयरी प्लांट की खाली पड़ी जमीन के एक कोने में ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यहां पीड़ित के पड़ोसी के साथ उसका दोस्त भी था।
वारदात के बाद फरार हुए आरोपित
वारदात को अंजाम देते समय किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद रोती-बिलखती किशोरी अपने परिजनों के पास पहुंची और पड़ोसी व एक अन्य युवक द्वारा दुष्कर्म करने के प्रयास की बात बताई। जिसपर परिजनों ने पंचमहला ओपी में पंकज कुमार और विशाल कुमार उर्फ सिंटू के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपित की खोजबीन शुरू कर दी गई है। किशोरी ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है उसमें उसका पड़ोसी भी शामिल है। फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।