Move to Jagran APP

ब्रिज की रेलिंग तोड़ गंगा में समा गई गाड़ी, नौसेना खोलेगी सुसाइड या दुर्घटना का राज

बीते मंगलवार को पटना में गंगा ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए एक स्‍कॉर्पियो नदी में समा गई। इस मामले का राज अब नौसेना के ऑपरेशन से खुलने की उम्‍मीद है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 10:47 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 10:02 PM (IST)
ब्रिज की रेलिंग तोड़ गंगा में समा गई गाड़ी, नौसेना खोलेगी सुसाइड या दुर्घटना का राज
ब्रिज की रेलिंग तोड़ गंगा में समा गई गाड़ी, नौसेना खोलेगी सुसाइड या दुर्घटना का राज

पटना [जेएनएन]। तेज रफ्तार स्‍कॉर्पियो पुल (ब्रिज) की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। घटना के पांचवे दिन शनिवार को इसकी खोज में नौसेना को लगाया जाना था, लेकिन नौसेना नहीं पहुंची, अब इसके रविवार को आने की उम्मीद है। पुलिस को आशंका है कि स्‍कॉर्पियो को उफनती गंगा में गिराकर पटना के एक किशोर ने सुसाइड की है। हालांकि, यह सुसाइड है या दुर्घटना इसका राज नदी में दफन है। उम्‍मीद है कि नौसेना के ऑपरेशन से इस राज पर से पर्दा हट सकेगा। इस बीच गाड़ी की खोज में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार लगी हुईं हैं।

loksabha election banner

चौथे दिन तक नहीं चला गाड़ी का पता

मंगलवार की अहले सुबह गांधी ब्रिज पर रेलिंग तोड़कर गंगा में गिरी स्कार्पियो का चौथे दिन शुक्रवार को भी पता नहीं चल सका। खोजबीन के लिए अब नौसेना को बुलाया जा रहा है। कोलकाता से नौसेना की दो टुकडि़यां शनिवार को पटना पहुंचेंगी। एसएसपी मनु महाराज ने इसकी पुष्टि की है।

घटना के दिन से ही कियाोर लापता

घटना के दिन से ही पटना के कंकड़बाग से एक चिकित्‍सक डॉ. विपिन कुमार सिंह का 14 वर्षीय बेटा आदर्श सिंह भी स्कॉर्पियो के साथ गायब है। पुलिस ने परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर मान लिया है कि स्कॉर्पियो डॉ. विपिन कुमार सिंह की है। लेकिन, जब तक वह बरामद न हो जाए, तब तक पुलिस निश्चित तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

मां को किया था मैसेज: मेरे लिए मत रोना

पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि आदर्श ने घटना के दिन सुबह तीन बजे घर से निकलते ही मां को वॉट्सएेस मैसेज किया था। मैसेज में लिखा था, 'बाय मॉम, मेरे लिए मत रोना।' पुलिस के अनुसार सुबह तीन बजे घर से निकलने के बाद आदर्श बुद्धा कॉलोनी में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने भी गया था।

आज नौसेना करेगी खोज

बहरहाल, घटना स्‍थल पर स्‍कॉर्पियो व उसके सवार की खोज जारी है। गंगा में इन दिनों पानी बढ़ा हुआ है। घटना स्‍थल पर नदी की गहराई 60 फीट से अधिक है। नदी में पानी के तेज बहाव व गहराई के कारण खोजबीन मुश्किल हो रही है। अब नौसेना पर ही उम्‍मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.