Move to Jagran APP

NCRB 2016 की रिपोर्ट: हत्या अपहरण में उत्तर प्रदेश अव्वल, दूसरे नंबर पर बिहार

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक अपहरण और ह्त्या के मामले में बिहार का स्थान दूसरा है, उत्तर प्रदेश अपराध और हत्या के मामले में एक नंबर पर है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 01 Dec 2017 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:45 PM (IST)
NCRB 2016 की रिपोर्ट: हत्या अपहरण में उत्तर प्रदेश अव्वल, दूसरे नंबर पर बिहार
NCRB 2016 की रिपोर्ट: हत्या अपहरण में उत्तर प्रदेश अव्वल, दूसरे नंबर पर बिहार

पटना [जेएनएन]। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने वर्ष 2016 की रिपोर्ट जारी कर दी है। इसके अनुसार देश में हत्या और अपहरण के मामले में सर्वाधिक घटनाएं उत्तरप्रदेश में हुईं, वहीं हत्या के मामले में बिहार का स्थान दूसरा है। जबकि तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है।

loksabha election banner

दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश और तीसरे नंबर पर रहा राजस्थान

दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश(38) और 19 मामलों के साथ राजस्थान तीसरे नंबर पर रहा। देश भर में क्राइम रेट के मामले में बिहार का औसत 157.4 प्रतिशत है। पड़ोसी राज्य झारखंड में क्राइम रेट 120.4, उत्तर प्रदेश में 128.7 है। वहीं 974.9 प्रतिशत के साथ दिल्ली नंबर वन पर है। मध्यप्रदेश का क्राइम रेट 337.9 जबकि गुजरात का क्राइम रेट 233.3 प्रतिशत है।

अपहरण और अगवा करने के मामले में टॉप थ्री में शामिल बिहार

रिपोर्ट में देश भर में पिछले साल घटित अपराध की अलग-अलग घटनाओं की बात करें तो बिहार में पिछले साल हत्या की 2581 घटनाएं हुईं। यह देश में हत्या की कुल वारदातों का 8.5 प्रतिशत है। खास बात यह है कि सर्वाधिक हत्याएं आपसी दुश्मनी और विवाद के कारण हुई हैं। इसकी दूसरी वड़ी वजह संपत्ति विवाद रही है। 

यही नहीं, अपहरण और अगवा करने के मामले में भी बिहार टॉप थ्री राज्यों में शामिल है। पिछले साल अपहरण की कुल 88,008 घटनाएं दर्ज की गईं थी। इसमें सर्वाधिक 15,898 घटनाएं उत्तर प्रदेश में दर्ज की गईं। देश में अपहरण की कुल घटनाओं की 18.1 फीसदी वारदातें उत्तर प्रदेश में ही दर्ज की गईं।

दूसरे स्थान पर 10.6 प्रतिशत(9333) के साथ महाराष्ट्र रहा। तीसरे स्थान पर बिहार रहा। बिहार में अपहरण की 7324 वारदातें दर्ज की गईं जो देश में 8.3 प्रतिशत है।

अपराध के प्राप्त रिकॉर्ड की सबसे गंभीर बात यह है कि आर्म्स एक्ट के मामलों में सबसे अधिक नाबालिग बिहार में ही पकड़े गए। देश में पिछले साल नाबालिगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के 228 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 79 मामले बिहार में दर्ज किए।

हत्या में अव्वल उत्तर प्रदेश 

वर्ष 2016 में देश में हत्या की 30450 घटनाएं हुई थीं और उत्तर प्रदेश इसमें पहले स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में पिछले साल 4889 घटनाएं हुईं और यह देश में हत्या की कुल घटनाओं का 16.1 फीसदी है।

लोक शांति भंग करने के मामले में बिहार अव्वल

तो वहीं, लोक शांति भंग करने के मामले में बिहार देश में टॉप पर रहा। देश में कुल घटित घटनाओं में 18.4 प्रतिशत घटनाएं सिर्फ बिहार में ही हुईं। पिछले साल लोकशांति भंग करने के 72,829 मामले देशभर में दर्ज किए गए थे। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा। यूपी में 12 प्रतिशत घटनाएं हुईं, जबकि 11.9 प्रतिशत वारदातों के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर रहा।

महिलाओं के खिलाफ अापराधिक घटनाओं के मामले 

महिलाओं के खिलाफ घटित आपराधिक घटनाओं के मामले में बिहार 12वें और अपराध की दर अनुसार 29वें स्थान पर है। हालांकि अपहरण , जिनमें अधिकांश मामले शादी, प्रेम आदि से जुड़े हैं उनमें बिहार का स्थान तीसरा है।

पिछले साल महिलाओं के अपहरण की 64,519 घटनाएं देश भर में दर्ज की गईं। पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा। वहां 12,994 घटनाएं दर्ज की गईं। दूसरे स्थान पर 6170 वारदातों के साथ महाराष्ट्र रहा जबकि बिहार तीसरे स्थान पर रहा। बिहार में महिलाओं के अपहरण की 5,496 घटनाएं दर्ज की गईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.