विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना पुलिस में बड़ी कार्रवाई: 25 बीघा जमीन के फर्जी दस्तावेज मामले में घिरे नौबतपुर थानाध्यक्ष, किए गए सस्पेंड

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:14 AM (IST)

नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर को जमीन विवाद में एक पक्ष का कथित तौर पर साथ देने और फर्जी दस्तावेज मामले ...और पढ़ें

फर्जी दस्तावेज मामले में घिरे नौबतपुर थानाध्यक्ष

फर्जी दस्तावेज मामले में घिरे नौबतपुर थानाध्यक्ष

HighLights

  1. नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर जमीन विवाद में निलंबित।

  2. फर्जी दस्तावेज मामले में एक पक्ष का साथ देने का आरोप।

  3. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, पटना। विवादों से घिरे नौबतपुर थानेदार पर आखिरकार गिरी गाज गई। नौबतपुर थानेदार मंजीत ठाकुर को जमीन विवाद में एक पक्ष का कथित तौर पर साथ देने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। फिलहाल नौबतपुर थाने में तैनात एक अन्य पुलिस अधिकारी को थानेदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि एक फर्जी दस्तावेज के मामले में उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया है।

सूत्रों की मानें तो नौबतपुर थाना क्षेत्र के पैनापुर में करोड़ों की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है जमीन 25 बीघा में है। आरोप है कि विवाद में एक पक्ष का समर्थन कर रहे थे। जिस पक्ष का समर्थन करने की बात सामने आई, उसी पक्ष से कुछ लोगों ने जमीन खरीद थी। उस जमीन के कागजात में हेरफेर की बात भी कहीं जा रही थी। 

इस बात की सूचना पहले पक्ष को मिल गई। पहले पक्ष ने इसकी पुलिस मुख्यालय में शिकायत कर दी। पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया। आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने थानेदार विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया।

पहले भी लग चुके है आरोप

नौबतपुर के पूर्व एक अन्य थाने में जब वह तैनात थे, तब विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें हटाकर चौक थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां एक विदेशी महिला को लूट के दौरान चाकू मारने की घटना में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद फिर उन्हें नौबतपुर की कमान सौंप दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जमुई कांड की पीड़िता की तस्वीर पर घमासान, तेजस्वी-मीसा ने CM सम्राट चौधरी को घेरा; FIR की मांग