Move to Jagran APP

National Voters Day: लोकतंत्र में मतदान है सबसे बड़ा अधिकार, हर उम्‍मीद का रास्‍ता इसी से होकर जाता

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज पटना जिले के दीघा में सबसे अधिक तो मोकामा में सबसे कम मतदाता पटना जिला में लिंगानुपात प्रति एक हजार पुरुष पर 905 महिलाएं बिहार में राज्‍य स्तर पर 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में मनाया जाएगा

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:48 AM (IST)
National Voters Day: लोकतंत्र में मतदान है सबसे बड़ा अधिकार, हर उम्‍मीद का रास्‍ता इसी से होकर जाता
पटना में कल मनाया जाएगा राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। 11th National Voter's Day: बिहार में राज्‍य स्तर पर 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में मनाया जाएगा। पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं। यह संख्या चार लाख 60 हजार 170 है। दूसरे स्थान पर कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र है जहां चार लाख 27 हजार 126 तथा तीसरे स्थान पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र है जहां तीन लाख 91 हजार 517 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाला विधानसभा क्षेत्र मोकामा है। यहां दो लाख 29 हजार 811 मतदाता हैं। नीचे से दूसरे स्थान पर फतुहा विधानसभा क्षेत्र है। यहां दो लाख 581 मतदाता हैं। नीचे से तीसरे स्थान पर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र है। यहां दो लाख 79 हजार 138 मतदाता हैं।

prime article banner

अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों के साथ मतदान केंद्र भवनों में मनेगा दिवस

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और मतदान केंद्र भवनों में मनाया जाएगा। मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य समारोह अधिवेशन भवन में होगा। वोटरों को मत के अधिकार से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव दीपक कुमार करेंगे तथा अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी एचआर श्रीनिवास करेंगे।  

बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज के लिए पांच डीएम होंगे सम्मानित

पटना के चंद्रशेखर सिंह, गया के अभिषेक सिंह, औरंगाबाद के सौरभ जोरवाल, खगडिय़ा के आलोक रंजन घोष, कटिहार के कंवल तनुज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे।

पटना जिले में मतदाता

कुल मतदाता - 47 लाख 12 हजार  626

पुरुष मतदाता - 24 लाख 73 हजार 566

महिला मतदाता - 22 लाख 38,088

पटना जिले में लिंगानुपात (प्रति एक हजार पुरुष पर महिलाएं) - 905

पटना जिला में थर्ड जेंडर मतदाता - 169

एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष के हो गए तो फॉर्म 6 भरें

आपकी उम्र एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष हो गई तो मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। नाम जोड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के बाद जांच तिथि आपके मोबाइल पर आएगी। उस तिथि को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पदाधिकारी से अपने निकटतम मतदान केंद्र की जानकारी के साथ मिलें। नाम जुड़ जाएगा। अन्यथा आप नाम जोड़वाने के लिए दौड़ लगाते रह जाएंगे।

किसके लिए कौन फॉर्म

  • नाम जोड़वाना - फॉर्म 6
  • पता बदलना-  फार्म 8-ए
  • मतदाता सूची में किसी विवरण में संशोधन -  फॉर्म 8
  • नाम हटवाने और जुडऩे पर आपत्ति - फॉर्म 7

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता

: विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल - लिंगानुपात :

मोकामा  144321  129811 274135  899

बाढ़  147125  132010  279138  897

बख्तियारपुर  148394  134862  283264  908

दीघा  240597  219555  460170  912

बांकीपुर  208492  182996  391517  877

कुम्हरार  226390  200711  427126  886

पटना साहिब  188208  171769  360003  912

फतुहा  141240  129336  270581  915

दानापुर  185965  166206  352180  893

मनेर  170418  153308  323734  899

फुलवारी  192676  171835 364523  891

मसौढ़ी 174419  162046  336469  929

पालीगंज  146280  136525  282811  933

बिक्रम  159051  147911 306975  930

टोटल  2407823  2169249  4577234  901


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.