Move to Jagran APP

राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज : अधिवेश भवन में मनाया जाएगा मुख्य समारोह

पटना। राज्य स्तर पर 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 02:06 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 02:06 AM (IST)
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज : अधिवेश भवन में मनाया जाएगा मुख्य समारोह
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज : अधिवेश भवन में मनाया जाएगा मुख्य समारोह

पटना। राज्य स्तर पर 11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को अधिवेशन भवन में मनाया जाएगा। पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं। यह संख्या चार लाख 60 हजार 170 है। दूसरे स्थान पर कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र है जहां चार लाख 27 हजार 126 तथा तीसरे स्थान पर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र है जहां तीन लाख 91 हजार 517 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाला विधानसभा क्षेत्र मोकामा है। यहां दो लाख 29 हजार 811 मतदाता हैं। नीचे से दूसरे स्थान पर फतुहा विधानसभा क्षेत्र है। यहां दो लाख 581 मतदाता हैं। नीचे से तीसरे स्थान पर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र है। यहां दो लाख 79 हजार 138 मतदाता हैं।

loksabha election banner

- - - - - - -

: अनुमंडल, प्रखंड मुख्यालयों के साथ मतदान केंद्र भवनों में मनेगा दिवस :

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और मतदान केंद्र भवनों में मनाया जाएगा। मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। मुख्य समारोह अधिवेशन भवन में होगा। वोटरों को मत के अधिकार से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव दीपक कुमार करेंगे तथा अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकरी एचआर श्रीनिवास करेंगे।

- - - - - - -

: बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज के लिए पांच डीएम होंगे सम्मानित :

पटना के चंद्रशेखर सिंह, गया के अभिषेक सिंह, औरंगाबाद के सौरभ जोरवाल, खगड़िया के आलोक रंजन घोष, कटिहार के कंवल तनुज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किए जाएंगे।

- - - - - - - -

: पटना जिले में मतदाता :

कुल मतदाता - 47 लाख 12 हजार 626

पुरुष मतदाता - 24 लाख 73 हजार 566

महिला मतदाता - 22 लाख 38,088

- - - - - - - -

पटना जिले में लिंगानुपात (प्रति एक हजार पुरुष पर महिलाएं) - 905

पटना जिला में थर्ड जेंडर मतदाता - 169

- - - - - - - - -

: एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष के हो गए तो फॉर्म 6 भरें :

आपकी उम्र एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष हो गई तो मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। नाम जोड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के बाद जांच तिथि आपके मोबाइल पर आएगी। उस तिथि को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पदाधिकारी से अपने निकटतम मतदान केंद्र की जानकारी के साथ मिलें। नाम जुड़ जाएगा। अन्यथा आप नाम जोड़वाने के लिए दौड़ लगाते रह जाएंगे।

: किसके लिए कौन फॉर्म :

- नाम जोड़वाना - फॉर्म 6

- पता बदलना- फार्म 8-ए ं

- मतदाता सूची में किसी विवरण में संशोधन - फॉर्म 8

- नाम हटवाने और जुड़ने पर आपत्ति - फॉर्म 7

- - - - - - - - -

:: मतदाता ::

: विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल - लिंगानुपात :

मोकामा 144321 129811 274135 899

बाढ़ 147125 132010 279138 897

बख्तियारपुर 148394 134862 283264 908

दीघा 240597 219555 460170 912

बांकीपुर 208492 182996 391517 877

कुम्हरार 226390 200711 427126 886

पटना साहिब 188208 171769 360003 912

फतुहा 141240 129336 270581 915

दानापुर 185965 166206 352180 893

मनेर 170418 153308 323734 899

फुलवारी 192676 171835 364523 891

मसौढ़ी 174419 162046 336469 929

पालीगंज 146280 136525 282811 933

बिक्रम 159051 147911 306975 930

टोटल 2407823 2169249 4577234 901


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.