Move to Jagran APP

गुजरात चुनाव का असर: बिहार भाजपा कार्यालय में जश्‍न, कांग्रेस कार्यालय में सन्‍नाटा

गुजरात व हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम का असर बिहार में भाजपा व कांग्रेस के प्रदेश कार्यालयों पर भी दिखा। भाजपा कार्यालय गुलजार दिखा तो कांग्रेस कार्यालय में सन्‍नाटा छाया रहा।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 12:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 11:02 PM (IST)
गुजरात चुनाव का असर: बिहार भाजपा कार्यालय में जश्‍न, कांग्रेस कार्यालय में सन्‍नाटा
गुजरात चुनाव का असर: बिहार भाजपा कार्यालय में जश्‍न, कांग्रेस कार्यालय में सन्‍नाटा

पटना [जेएनएन]। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। पार्टी नेताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और ताबड़तोड़ आतिशबाजी कर होली और दिवाली एक साथ मनाई। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिल कर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी, लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। ख़ुशी मनाई और मिठाइयां बांटी।

loksabha election banner

पार्टी की नेत्रियों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। होली और आतिशबाजी के दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कला एवं संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि उपस्थित थे।
 

इनके अलावा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, सह-संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र चरण यादव और श्यामा सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रमोद चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन, प्रेम रंजन पटेल, संजय सिंह टाइगर, नवल किशोर यादव (विधान पार्षद), प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट और राकेश सिंह आदि भी जीत के जश्न में शामिल हुए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी, प्रदेश मंत्री सजल झा, अमृता भूषण, मृत्युंजय झा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश रमण, वरिष्ठ नेता किरण घई, कोमल चौधरी, संजीव मिश्रा, अभिषेक झा और बिरजू झा के साथ हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

जिलों में मंगलवार को भाजपा मनाएगी विजय दिवस

भाजपा जिलों में मंगलवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जीत पर विजय दिवस मनाएगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट ने बताया कि पार्टी प्रदेश मुख्यालय ने सभी 45 जिलाध्यक्षों को जिला कार्यालय में धूमधाम से मंगलवार को विजय दिवस मनाने का निर्देश दिया है।

 उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह में नेता-कार्यकर्ता जुटे थे। लेकिन, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, कांग्रेस की हार तय होती गई। धीरे-धीरे कांग्रेस कार्यालय में सन्‍नाटा पसर गया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गुजरात में भाजपा की सीटें कम हुई हैं। साथ ही उन्‍हें अच्‍छी सीटें मिली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.