Move to Jagran APP

गया : परिवर्तन रैली के एक दिन पहले फाड़े गए नरेंद्र मोदी के बैनर-पोस्टर

राजग की परिवर्तन रैली से एक दिन पहले शनिवार को गया में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। रैली से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर-पोस्टर किसी ने फाड़ दिए। सुबह इसकी जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई तो विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2015 10:29 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 09:07 PM (IST)
गया : परिवर्तन रैली के एक दिन पहले फाड़े गए नरेंद्र मोदी के बैनर-पोस्टर

गया। राजग की परिवर्तन रैली से एक दिन पहले शनिवार को गया में राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। रैली से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर-पोस्टर किसी ने फाड़ दिए। सुबह इसकी जानकारी जब भाजपा नेताओं को हुई तो विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। रैली को-आर्डिनेटर और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने घटना को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओछी राजनीति बताया।

loksabha election banner

परिवर्तन रैली से संबंधित नरेंद्र मोदी के दर्जनों बड़े होर्डिंग्स करीमगंज ओवर ब्रिज के आसपास लगाए गए थे। शुक्रवार की देर रात असमाजिक तत्वों ने मोदी के इन होर्डिंग्स को फाड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं को जब इसकी जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया। केंद्रीय मंत्री भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच गए।

इस बीच पुलिस-प्रशासन भी पहुंचा और राजग कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझा कर शांत कराया। इस बीच शहर में कई जगह राजग कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। रैली को-आर्डिनेटर ने कहा कि असमाजिक तत्वों ने मोदी के बैनर-होर्डिंग्स के सिर को काट दिया है। पूरे मामले में नीतीश की ओछी राजनीति सामने आ रही है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश के इशारे पर पर ही स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्रों से भी मोदी के बैनर-पोस्टर हटाए गए हैं। सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल के जरिए भी मुख्यमंत्री रैली को असफल करने की कोशिश कर रहे हैं। रैली से एक दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी गया पहुंचने वाले हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि ये जदयू के लोगों की कारस्तानी है। जदयू के लोग हताश और निराश हो चुके हैं। इन्हें लोकतांत्रिक तरीके पर अब आस्था नहीं रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इनमें बेचैनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.