Move to Jagran APP

Lockdown के बाद भी बिहार में सामूहिक रूप से पढ़ी गई नमाज, मधुबनी में मस्जिद के बाहर पहरेदारी कर रही थीं महिलाएं

कोरोना वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन में सामूहिक पूजा और नमाज पर रोक है लेकिन शुक्रवार को सिवान-मधुबनी में खुलेआम उल्लंघन हुआ। भभुआ में भी हंगामा हुआ जानें कैसे।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 03 Apr 2020 08:19 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 10:25 PM (IST)
Lockdown के बाद भी बिहार में सामूहिक रूप से पढ़ी गई नमाज, मधुबनी में मस्जिद के बाहर पहरेदारी कर रही थीं महिलाएं
Lockdown के बाद भी बिहार में सामूहिक रूप से पढ़ी गई नमाज, मधुबनी में मस्जिद के बाहर पहरेदारी कर रही थीं महिलाएं

पटना, जागरण टीम। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लागू लॉकडाउन में सामूहिक पूजा और नमाज पर रोक है, लेकिन शुक्रवार को भभुआ, सिवान और मधुबनी में इसका खुलेआम उल्लंघन हुआ। भभुआ में तो मस्जिद में जुटकर सामूहिक नमाज से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हुई और पथराव हुआ। मधुबनी के एक गांव में मस्जिद में पुरुष नमाज पढ़ रहे थे और महिलाएं बाहर लाठी लेकर खड़ी थीं। 

loksabha election banner

नमाज पढ़ने को लेकर भभुआ में हंगामा

भभुआ जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के अहिनौरा गांव में स्थित मस्जिद में दोपहर में लोग सामूहिक नमाज पढऩे पहुंचे। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। स्थानीय कुछ लोगों ने विरोध किया। खबर पाकर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने पहुंचकर मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज नहीं पढऩे की हिदायत देकर घर भेजा। इसके बाद सभी लोग घर चले गए। पुन: शाम को बड़ी संख्या में लोग मस्जिद में नमाज पढऩे पहुंच गए। इसका गांव के कई लोगों ने विरोध किया। इस पर हंगामा शुरू हुआ तो दोनों पक्षों ने पथराव किया। डीएसपी मोहनियां रघुनाथ सिंह ने बताया कि पथराव करने वाले दोनों पक्षों के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिवान में भी नमाज के लिए जुटे 50, इमाम पर एफआइआर 

सिवान के महाराजगंज के सिकटिया पंचायत के खानपुरा गांव की मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर एक बजे 50 लोगों ने एकत्रित होकर जुमे की नमाज पढ़ी। मामले की जानकारी होते ही मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने आवेदन देकर इमाम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मनीष कुमार ने कहा कि वहां जाकर देखा तो मस्जिद में 40-50 की संख्या में लोग एक साथ नमाज अदा करने की तैयारी कर रहे थे। 

मधुबनी अंधराठाढ़ी में भी सामूहिक रूप से पढ़ी गई नमाज 

हरना गांव में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जिन 11 जमातियों को क्वारंटाइन में भेजा गया, वे भी नमाज में शरीक हुए। इस दौरान पुरुष मस्जिद के अंदर थे। दर्•ानो महिलाएं लाठी और मिर्च पाउडर लेकर बाहर में खड़ी रहीं। पुलिस प्रशासन बेखबर रहा। थानाध्यक्ष गया ङ्क्षसह ने इस तरह की सूचना से इन्कार किया। डीएसपी अमित शरण ने भी किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया। कहा कि लोगों को समझाने की कोशिश जारी है। वहीं, सीओ विष्णुदेव ङ्क्षसह ने कहा कि सूचना मिली है। मौलवी से जानकारी लेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.