पालीगंज में बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका
थाना क्षेत्र के भेड़हरिया इंग्लिश गाव की नहर में मंगलवार को एक युवक का शव मिला
By Edited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 11:59 PM (IST)
पालीगंज (पटना)। थाना क्षेत्र के भेड़हरिया इंग्लिश गाव की नहर में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पहचान भेड़हरिया इंग्लिश गाव निवासी राम विलास यादव के 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पालीगंज भेज दिया।
इस संबंध में मृतक के बड़े भाई बिजेंद्र यादव ने पालीगंज थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिजनों के मुताबिक भेड़हरिया इंग्लिश गाव निवासी राम विलास यादव के बेटे बिजेंद्र यादव एवं सुनील कुमार ने अपने बहनोई अरवल जिले के मकुरी गाव निवासी संजय कुमार के यहा रह रहे थे। संजय कुमार उक्त पंचायत के पैक्स अध्यक्ष हैं।
दोनों भाई पैक्स में खरीदारी किये हुए धान की राइस मिल में कुटाई का काम करते थे। बड़े भाई बिजेंद्र यादव की मानें तो दो दिन पहले सुनील बाइक से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को अरवल से पालीगंज की ओर आ रही नहर में भेड़हरिया इंग्लिश गाव के पास उनका शव देखा गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पालीगंज डीएसपी मनोज पांडेय ने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर छानबीन में जुटी है। अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें