नगर आयुक्त ने किया शिवपुरी नाला का निरीक्षण
नाला उड़ाही को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त अभिषेक कुमार ने निरीक्षण किया।
जागरण प्रभाव
जागरण संवाददाता, पटना : नाला उड़ाही को लेकर बुधवार को नगर आयुक्त अभिषेक सिंह ने राजधानी के विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिवपुरी नाला में कचरा दिखने पर सफाई निरीक्षक को फटकार लगाई। साथ ही दो दिनों में नाला की उड़ाही सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके बाद एएन कॉलेज के पीछे स्थित नाला का निरीक्षण के क्रम में सफाई की स्थिति पर संतुष्ट दिखे। फिर मीठापुर बस स्टैंड एरिया का निरीक्षण किया। इसमें आवश्यक सुधार का निर्देश दिया। दैनिक जागरण में बुधवार को 'मानसून सिर पर और नाले कूड़े से पटे' शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी थी। इसके बाद संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त ने विभिन्न नालों का निरीक्षण किया। इसमें सभी नालों को दो दिन में सफाई कराने का निर्देश दिया।