Move to Jagran APP

भारी बारिश से विमानों का परिचालन डगमगाया

भारी बारिश से सोमवार को विमानों का परिचालन डगमगा गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 09:25 PM (IST)
भारी बारिश से विमानों का परिचालन डगमगाया
भारी बारिश से विमानों का परिचालन डगमगाया

पटना । भारी बारिश से सोमवार को विमानों का परिचालन डगमगा गया। खासकर मुंबई से आने-जाने वाले विमान घंटों लेट पहुंचे। इस कारण यात्री काफी परेशान हुए।

loksabha election banner

पटना से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 5374 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर 12.05 बजे की बजाय 13.55 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट ने शाम 16.55 बजे की बजाय 18.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान ने मुंबई से ही 9.05 बजे की बजाय 11.05 बजे पटना के लिए उड़ान भरी थी। 11.35 बजे की बजाय 13.10 बजे लैंड किया था।

इसी तरह पटना से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या जी8 586 ने 14.20 बजे की बजाय 16.15 बजे पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। शाम 16.55 बजे की बजाय 18.30 बजे मुंबई पहुंची। इस विमान ने मुंबई से ही 11.20 बजे की बजाय 12.41 बजे पटना के लिए उड़ान भरी थी और 13.50 बजे की बजाय 15.05 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसी तरह मुंबई से पटना आने वाली उड़ान संख्या 6ई 787 ने 12.40 बजे की बजाय 15.00 बजे पटना के लिए उड़ान भरी और 15.15 बजे की बजाय 17.25 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसी तरह दिल्ली से आने वाला विमान एसजी 8721 सोमवार को विलंब से पहुंचा। इसने दिल्ली से ही 12.55 बजे की बजाय 15.15 बजे पटना के लिए उड़ान भरी और 14.40 बजे की बजाय 16.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमानों के लेट से पहुंचने के कारण यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट प्रबंधन को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण यात्री काफी पहले ही एयरपोर्ट पहुंच जा रहे थे जिसके कारण सिक्योरिटी होल्ड एरिया में भीड़ बढ़ गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.