दर्दनाक हादसा: मां ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, सभी की मौत
घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन बच्चों संग कुंए में छलांग लगा दी। चारों की मौत हो गई। घटना बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार को हुई।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 16 Feb 2018 10:42 PM (IST)
style="text-align: justify;">औरंगाबाद [जेएनएन]। औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना के दक्षिणी उमगा पंचायत के प्रेमनगर गांव में सुरेंद्र चौधरी की पत्नी नीला देवी (35 वर्ष) ने अपने तीन बच्चों संग शुक्रवार सुबह कुएं में छलांग दी। घटना में उसके साथ पुत्र गोलू कुमार (10 वर्ष), पंकज कुमार (4 वर्ष) एवं पुत्री दुर्गा कुमारी (6 वर्ष) की मौत डूबने के कारण हो गई। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जाता है।
मृतक नीला की बहन सावित्री देवी ने बताया कि उसका पति के साथ कलह चल रहा था। आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती थी। पति की पिटाई से तंग नीला ने अपने बच्चों संग कुएं में कूदकर जान दे दी। शवों को देखकर ऐसा लग रहा था कि नीला ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेलने के बाद पुत्र पंकज कुमार को अपनी पीठ पर बांधा और कुएं में कूद गई।
एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की ऐसी मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतक नीला का पति सुरेंद्र चौधरी बहेलिया का काम करता है। वह महाशिवरात्रि के दिन से गायब है। मदनपुर के सर्किल इंस्पेक्टर श्यामकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें