बाढ से मोस्ट वांटेड पोखन यादव गिरफ्तार, देसी कट्टा और गोलियां जब्त Patna News
एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में बाढ़ पुलिस ने छापेमारी कर पोखन यादव को गिरफ्तार किया है। पोखन पर बाढ़ थाने में कई मामले दर्ज थे।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 01:48 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बाढ़ में शनिवार को छापेमारी कर पुलिस ने बदमाश पोखन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से देसी कट्टा तथा .315 बोर की गोलियां भी बरामद की गई हैं। जिसे बाढ़ थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया है। पोखन पर इसी थाने में कई मामले दर्ज थे। जिस वजह से फरार पोखन की पुलिस को काफी समय से तलाश थी।
शनिवार को एसपी लिपि सिंह को सूचना मिली की पोखन यादव बाढ़ थाना क्षेत्र में अपने गांव आया है। जिसपर एएसपी ने सोइमा गांव में मोकामा इंस्पेक्टर राजनंदन, बाढ़ इंस्पेक्टर संजीत कुमार, एनटीपीसी थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह तथा गोरखा जवानों को साथ में लेकर छापामारी की।
कार्रवाई में पोखन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पोखन टाल इलाके के सोईमा, बहरावां तथा आस-पास के गांवों में गैंगवार में शामिल था। पोखन कई मामलों में फरार चल रहा था। एएसपी लिपि सिंह ने कहा कि पोखन की काफी समय से पुलिस को तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें