Move to Jagran APP

पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट, मिले 1978 संक्रमित

बिहार में कोरोना टेस्ट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को डेढ़ लाख से अधिक की जांच की गई7

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:59 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 07:59 AM (IST)
पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट, मिले 1978 संक्रमित
पहली बार एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा टेस्ट, मिले 1978 संक्रमित

पटना : बिहार में कोरोना टेस्ट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को डेढ़ लाख से अधिक टेस्ट किए गए। जिसमें 1978 रिजल्ट पॉजिटिव आए। इधर और 1435 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिसके बाद कोरोना रिकवरी दर 87.70 प्रतिशत हो गई है।

prime article banner

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अधिक टेस्ट के बाद भी संक्रमण की दर बढ़ी नहीं। शुक्रवार को 150195 टेस्ट किए गए जिसमें 1978 लोगों में संक्रमण पाया गया। यानी 1.31 फीसद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बिहार में अब तक 37.12 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। जिसमें 1.44 लाख रिजल्ट पॉजिटिव आए हैं। जिसमें 1.26 लाख से अधिक लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को और 1435 लोग ठीक हो गए।

शुक्रवार को मिले 1978 संक्रमितों में अकेले पटना जिले से 258 केस हैं। पटना के अलावा अररिया से 117, मुजफ्फरपुर से 134 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये तीन वे जिले हैं जहां सौ से अधिक संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण की वजह से और 13 लोगों की मौत हुई है। पटना में तीन, पूर्वी चंपारण व सहरसा में दो-दो जबकि अररिया, अरवल, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद और वैशाली में एक-एक की मौत हुई है। बिहार में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 741 हो गई है। कोरोना पॉजिटिव सात भर्ती हुए, छह विजेता घर लौटे

जागरण संवाददाता, पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव सात मरीज भर्ती हुए। नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हुए छह कोरोना विजेता को अस्पताल से छुट्टी दी गयी। अस्पताल में 402 बेड खाली है। 37 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, कंगन घाट स्थित कोविड अस्पताल में चौदह मरीज भर्ती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.