Ramdan 2020: बिहार में चांद का हुआ दीदार, पवित्र माह रमजान शुरू.... शनिवार से रोजा...
शुक्रवार को पवित्र माह रमजान का चांद दिखाई दिया। शनिवार को पहला रोजा। चांद देखे जाने की घोषणा खानकाह मुजीबिया फुलवारीशरीफ के प्रशासक हजरत मौलाना शाह सैयद मिन्हाजउद्दीन कादरी ने की।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 07:35 PM (IST)
पटना, जेएनएन। शुक्रवार को पवित्र माह रमजान का चांद दिखाई दिया। चांद नजर आने के साथ ही रमजान माह की शुरुआत हो गई। शनिवार को पहला रोजा होगा। चांद देखे जाने की घोषणा खानकाह मुजीबिया फुलवारीशरीफ के प्रशासक हजरत मौलाना शाह सैयद मिन्हाजउद्दीन कादरी ने की। उन्होंने बताया कि बिहार, झारखंड, उड़ीसा सहित देश के कई हिस्सों में रमजान माह का चांद देखा गया। इमारत-ए-शरिया बिहार, झारखंड, उड़ीसा और बंगाल के नाजिम मौलाना शिब्बली ने भी चांद देखे जाने की पुष्टि करते हुए एलान किया कि शनिवार को रमजान माह की पहली तारीख यानी पहला रोजा होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें