मानसून सुस्त, 24 तक बिहार में प्रवेश की उम्मीद नहीं
दक्षिण-पश्चिम मानसून सुस्त पड़ गया है। 24 जून तक बिहार में इसके आगमन की संभावना क्षीण लग रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:49 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:49 PM (IST)
पटना । दक्षिण- पश्चिम मानसून सुस्त पड़ गया है। 24 जून तक बिहार में इसके आगमन की संभावना क्षीण हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की हलचल से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक असर की संभावना है। बिहार में मानसून के बादल भी छंटते जा रहे हैं।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून तक पूर्णिया, सुपौल और फारबिसगंज को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में आकाश साफ रहेगा। कुछ जगहों पर स्थानीय कारणों से आंशिक बादल दिख सकते हैं। गंगा के तटीय क्षेत्र और पूर्वी बिहार के हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें