Move to Jagran APP

मानसून मेहरबान, दो दिन तेज बारिश की संभावना

राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 07:46 PM (IST)
मानसून मेहरबान, दो दिन तेज बारिश की संभावना
मानसून मेहरबान, दो दिन तेज बारिश की संभावना

पटना । राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर उड़ीसा तक यह काफी सक्रिय है। इससे अगले दो दिनों में प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ वज्रपात की आशंका भी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों से घरों में रहने की चेतावनी दी है।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमालय के तराई वाले इलाके में ज्यादा सक्रिय है। इस कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिणी उड़ीसा तक रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के अलावा वर्तमान में छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय है। इस तरह की स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने की उम्मीद है। पिछले चौबीस घंटे राजधानी में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। पटना के अलावा राज्य में गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में भी अच्छी बारिश हुई। गया में 48.8, भागलपुर में 37.1 एवं पूर्णिया में 73.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

- - - - - - - - - - - - - -

: वज्रपात के दौरान घरों में रहें लोग :

वर्तमान में राज्य में वज्रपात की आशंका काफी बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बारिश के दौरान लोग घरों में रहें। खुले में रहने के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.