विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को 32 ट्रेनें रहेंगी रद, 9 शार्ट टर्मिनेट और 30 डायवर्ट; मोकामा-किउल और पटना-बरौनी रेलखंड पर असर

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:42 PM (IST)

मोकामा में गंगा नदी पर नए रेल पुल के प्री-नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण मंगलवार को रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। ...और पढ़ें

हावड़ा-मोकामा समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद

हावड़ा-मोकामा समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद

HighLights

  1. मोकामा में नए रेल पुल पर प्री-नान इंटरलाकिंग कार्य।

  2. मंगलवार को 32 ट्रेनें रद्द, 9 शॉर्ट टर्मिनेट, 30 डायवर्ट।

  3. मोकामा-किउल और पटना-बरौनी रेलखंड पर सीधा असर।

जागरण संवाददाता, पटना। मोकामा में गंगा नदी पर बने नए रेल पुल को परिचालन से जोड़ने के लिए चल रहे प्री-नान इंटरलाकिंग (प्री-एनआइ) और नान इंटरलाकिंग (एनआइ) कार्य का असर मंगलवार को रेल परिचालन पर पड़ेगा। कार्य के कारण 32 ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि नौ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इसके अलावा 30 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

रेलवे के अनुसार हाथीदह जंक्शन, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों के साथ दक्षिण दिशा में राजेंद्र पुल और बरौनी स्टेशन पर काम चल रहा है। नए रेल पुल को परिचालन से जोड़ने के साथ सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था को अपग्रेड किया जा रहा है।

मोकामा-किउल और पटना-बरौनी रेलखंड पर असर

प्री-एनआइ और एनआइ कार्य का सीधा असर मोकामा-किउल और पटना-बरौनी रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा। मंगलवार को यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना ट्रेन के अपडेट के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले संबंधित स्टेशन या रेलवे के आधिकारिक ऐप और वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।

हावड़ा-मोकामा समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद

रद होने वाली प्रमुख ट्रेनों में 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस, 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं। 13185/13186 गंगा सागर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

इसके अलावा 13227 सहरसा इंटरसिटी, 13228 राजेंद्र नगर इंटरसिटी, 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस, 13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस और 15527/15528 जयनगर-पटना एक्सप्रेस भी रद ट्रेनों की सूची में शामिल हैं।

कई मेमू और एक्सप्रेस सेवाएं भी प्रभावित

63204 मोकामा-किउल मेमू, 63275 किउल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर और 63276 पटना-किउल मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन भी रद रहेगा। 63229 आरा-बनारस और 63230 बनारस-आरा मेमू भी प्रभावित ट्रेनों में हैं।

इसके अलावा 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 13127 पटना गरीब रथ, 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस और 13157 तिरहुत एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद रहेंगी।

मालदा-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर-हावड़ा ट्रेन भी रद

14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा जनसाधारण एक्सप्रेस और 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी।

इसके अलावा नौ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट कर चलाया जाएगा, जबकि 30 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा। रेलवे के इस बदलाव का असर मंगलवार को बिहार से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं पर दिखाई देगा।