मोकामा रेल पुल का काम शुरू, आज 16 ट्रेनें रद; 20 का बदला रूट, यात्रा से पहले जरूर देखें लिस्ट
Mokama Rail Bridge Work: मोकामा में गंगा नदी पर नए रेल पुल के प्री-एनआइ और एनआइ कार्यों के कारण बुधवार ...और पढ़ें

23 सितंबर को रवाना होने वाली ट्रेनें रद
HighLights
मोकामा रेल पुल पर प्री-एनआइ, एनआइ कार्य जारी।
बुधवार को 16 ट्रेनें रद्द, 20 के मार्ग बदले।
यात्री यात्रा से पहले ट्रेन स्थिति अवश्य जांचें।
जागरण संवाददाता, पटना। दानापुर रेल मंडल के मोकामा में गंगा नदी पर बन रहे नए रेल पुल से जुड़े प्री-नान इंटरलाकिंग (प्री-एनआइ) और नान इंटरलाकिंग (एनआइ) कार्यों के कारण बुधवार को पूर्व मध्य रेलवे की 16 ट्रेनें रद रहेंगी। इसके अलावा 20 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है।
नए रेल पुल से जुड़े कार्यों का असर
प्री-एनआइ और एनआइ का काम राजेंद्र पुल मोकामा, हथिदह, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर चल रहा है।
नए रेल पुल के सुरक्षित संचालन और सिग्नलिंग व्यवस्था को अपग्रेड करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। कार्य के चलते निर्धारित रेलखंड पर ट्रेनों का सामान्य परिचालन संभव नहीं हो पा रहा है।
23 सितंबर को रवाना होने वाली ट्रेनें रद
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परिचालन प्रभावित होने के कारण रद और डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है। रद की गई सभी ट्रेनें 23 सितंबर को अपने मूल स्रोत स्टेशन से रवाना होने वाली थीं। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद
रद ट्रेनों में मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस (13030), सहरसा-राजेंद्र नगर इंटरसिटी (13227), राजेंद्र नगर-सहरसा इंटरसिटी (13228), मऊ-कोलकाता स्पेशल (05096), जयनगर-पटना एक्सप्रेस (15527) और पटना-जयनगर एक्सप्रेस (15528) शामिल हैं।
मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित
इसके अलावा मोकामा-किउल मेमू (63204), आरा-बनारस मेमू (63229), किउल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर (63275), पटना-किउल मेमू फास्ट पैसेंजर (63276), हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस (13029) और हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस (13031) भी रद रहेंगी।
इन ट्रेनों का भी नहीं होगा परिचालन
रद होने वाली अन्य ट्रेनों में जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (13032), कोल गरीब रथ (13128), वीजीएलजे-एएसएन (04185) और मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस (13415) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 20 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है।
यात्रा से पहले स्थिति जांचने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एनटीईएस या रेलवन ऐप पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें। प्रभावित यात्री अपना टिकट रद कर नियमानुसार रिफंड का दावा भी कर सकते हैं।
लंबे समय में मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी
रेलवे प्रशासन के अनुसार नए पुल से जुड़े कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और परिचालन क्षमता मजबूत होगी। फिलहाल निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ है। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
