विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनू-मोनू के चक्कर में नप गए थानेदार, गुर्गे को तलाशी देने वाले पचमहला और हाथीदह थानाध्यक्ष सस्पेंड

Published: Sun, 24 May 2026 10:54 PM (IST)

मोकामा में सोनू-मोनू गिरोह के घर छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारियों की तलाशी लेने के मामले में पटना के वरीय एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है।

पुलिस की तलाशी लेते गुर्गे। (जागरण)

पुलिस की तलाशी लेते गुर्गे। (जागरण)

HighLights

  1. सोनू-मोनू गिरोह के घर छापेमारी के दौरान घटना।

  2. गुर्गों ने दो पुलिस अधिकारियों की तलाशी ली थी।

  3. पटना के वरीय एसपी ने दोनों थानाध्यक्षों को निलंबित किया।

संवाद सूत्र, मोकामा। शनिवार की रात सोनू-मोनू गिरोह के घर पर छापेमारी करने गए दो पुलिस अधिकारियों की तलाशी लेने के मामले में प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।

पटना के वरीय एसपी ने दो थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले में पचमहला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और हाथीदह थानाध्यक्ष रंजन कुमार नप गए हैं।

नौरंगा के पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर हुई फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस अधिकारी कुख्यात अपराधी भाइयों सोनू-मोनू के घर छापेमारी करने गये थे।

गुर्गों ने ली पुलिस अधिकारियों की तलाशी

इस दौरान सोनू-मोनू गिरोह के गुर्गों ने दोनों पुलिस अधिकारियों की तलाशी ली थी और इजाजत मिलने के बाद दोनों अधिकारी और पुलिस बल ने तलाशी अभियान चलाया था।

ग्रामीणों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कुछ सोशल मीडियाकर्मी ने पुलिस अधिकारी की तलाशी का वीडियो बनाया और इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।

इस मामले पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बिहार पुलिस की तलाशी से संबंधित खबर प्रमुखता से प्रसारित की गयी। मामला संज्ञान में आते ही वरीय एसपी ने दोनों अधिकारियों को पुलिस के आचरण के प्रतिकूल मानते हुए निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- मोकामा में सोनू-मोनू गिरोह का आतंक, पैक्स अध्यक्ष मुकेश सिंह पर फायरिंग से तनाव