विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोकामा: जमीन और पानी के बाद अब 'आसमान' में शराब की भट्ठी! पेड़ पर मचान बनाकर बनाई जा रही थी देसी शराब

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:00 PM (IST)

मोकामा पुलिस ने शराब माफिया के नए हथकंडे का खुलासा किया है, जहाँ जल और थल के बाद अब पेड़ों ...और पढ़ें

पेड़ पर मचान बनाकर बनाई जा रही थी देसी शराब

पेड़ पर मचान बनाकर बनाई जा रही थी देसी शराब

HighLights

  1. मोकामा पुलिस ने पेड़ों पर बनी 'आसमानी' शराब फैक्ट्री का खुलासा किया।

  2. दियारा में छापेमारी, चार भट्ठियां ध्वस्त, 1000 लीटर शराब नष्ट।

  3. जल, थल के बाद नभ में शराब बनाने वाला तस्कर गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, मोकामा। मोकामा में शराब माफिया और पुलिस के बीच तू डाल-डाल तो मैं पात-पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। मोकामा पुलिस ने जल और थल पर देसी शराब की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया तो माफिया ने नभ में अपना आशियां सजा लिया। इस राज का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। 

प्रभारी मेकरा ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को सुल्तानपुर दियारा में छापेमारी की। रविवार को गंगा की धारा के बीच देसी शराब बनाने का मामला उजागर हुआ था। मंगलवार को तस्करों ने आसमान में देसी शराब की भट्ठी जला रखी थी। 

आसमान में जलती चार भट्ठियां ध्वस्त 

प्रभारी थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि दियारा में पेड़ पर मचान बनाकर देसी शराब की भट्ठी जलाई गयी थी। पुलिस पेड़ पर जलती भट्ठी देख चकित रह गयी। कम से कम चार सूखे पेड़ पर शराब बनाई जा रही थी। पुलिस ने आसमान में मचान पर रखी एक हजार लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बरामद कर नष्ट कर दी। 

आसमान में जलती चार भट्ठियां भी ध्वस्त कर दी गयी। मौके से एक नामी तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। जल,थल और अब नभ में भी शराब बनाने की माफिया की योजना का खुलासा होने से पुलिस सकते में आ गयी है। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तस्करों के नए हथकंडे से पुलिस को भी अपनी रणनीति बदलनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें- गवाही की सजा: मजदूर को पिस्तौल के बल पर अगवा कर मांगे ₹2 लाख, पटना में मौत