बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष बने मो. इरशादुल्लाह
बिहार राज सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में लगातार चौथी बार मो. इरशादुल्लाह को चुना गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 07:41 AM (IST)
फुलवारीशरीफ। बिहार राज सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में लगातार चौथी बार मो. इरशादुल्लाह को चुना गया है। सर्वसम्मति से इरशादुल्लाह का चुनाव हुआ। इसके लिए वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 14(8) के तहत चुनाव के लिए सोमवार को हज भवन पटना में सात सदस्यीय बोर्ड की बैठक हुई थी। राज्य अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी आमिर सुबहानी मौजूद थे। बोर्ड के सदस्य और राज्यसभा सदस्य डॉ. अहमद अशफाक करीम ने मो. इरशादुल्लाह के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए रखा। अन्य सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने उन्हें अध्यक्ष निर्वाचित किए जाने की घोषणा कर दी। इनका कार्यकाल पांच वर्षो का होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें