Move to Jagran APP

राजधानी पटना के तापमान में हुआ थोड़ा सुधार, आसमान में छाई रही बदरी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पटना का मौसम बदल गया है। शनिवार को सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप दिखी। इस दौरान पारे का आंकड़ा एक डिग्री ऊपर गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:43 AM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:43 AM (IST)
राजधानी पटना के तापमान में हुआ थोड़ा सुधार, आसमान में छाई रही बदरी
राजधानी पटना के तापमान में हुआ थोड़ा सुधार, आसमान में छाई रही बदरी

पटना, जेएनएन। पटना में शनिवार तापमान ने राजधानीवासियों को थोड़ी राहत दी। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को पारा एक डिग्री ऊपर गया, लेकिन दोपहर तक शहर पर बदरी का साया रहा। इससे बाहर निकलने वालों में असमंजस की स्थिति रही। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शनिवार को पटना में बारिश के आसार हैं।

loksabha election banner

पटना में शनिवार को सुबह करीब 11 बजे के बाद धूप निकली। इस दौरान दिनभर बारिश के आसार बने रहे। धूप न निकलने से लोगों ने कनकनी महसूस की। शनिवार को पटना का न्यूनतम पारा 9.6 तो अधिकतम 23.2 रहा। वहीं गया का तापमान 5.8 पर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 23.4 रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सूबे का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण शनिवार को राजधानी समेत गया, भागलपुर एवं पूर्णिया में बादल छाए रहे। वहीं रविवार को राजधानी में बारिश होने के आसार हैं।

शुक्रवार की सुबह में राजधानी के वातावरण में धुंध थी लेकिन दिन चढऩे के साथ दृश्यता साफ हो गई। दिन में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सूर्यास्त होते ही तापमान में अचानक गिरावट दर्ज किया गया। तापमान गिरने से रात आठ बजे ही राजधानी की सड़कें वीरान हो गई। बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। घरों में लोगों ने हीटर या ब्लोअर चलाया तब जाकर ठंड से राहत मिली। ठंड का कहर आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.