हाउस मेड की किडनी निकलवा पति का कराया ट्रांसप्लांट, फिर किया गायब
बिहार में एक नागालिग हाउस मेड की दोनों किडनी निकालकर उसे गायब कर देने का आरोप उसके माता-पिता ने लगाया है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 14 Jul 2016 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jul 2016 07:47 PM (IST)
पटना [वेब डेस्क]। घरेलू काम के लिए नाबालिग मेड रखा, फिर उसकी दोनों किडनी निकलवाकर पति को ट्रांसप्लांट करा दिया। इसके बाद से नौकरानी गायब है और उसके गरीब मां-बाप उसे ढूंढकर परेशान हैं। घटना बिहार के पूर्णिया की है।
नालंदा स्थित सोहसराय थाना क्षेत्र के आसानगर की रहने वाले बिजेंदर साव के अनुसार उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी पूजा को उसकी मालकिन ने घरेलू काम दिलाने का प्रलोभन देकर अपनी बहन के पास पूर्णिया भेज दिया था। करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद पूजा से उन लोगाें ने एक बार भी बात करने या मिलने नहीं दिया।
अंतत: पूजा के माता-पिता पूर्णिया पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि पूजा की किडनी निकाल कर उसके मालिक को लगा दी गई है। इस घटना के बाद से पूजा का भी अता-पता नहीं है।
पीड़ित परिवार ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें