बेटी की हत्या के बाद बोरी में भरकर शव ठिकाने लगाने जा रहा था पिता, मां को लग गई खबर Patna News
पटना के मोकामा में पिता ने बेटी की हत्या कर दी। मामले में किशोरी के मामा के बयान पर मृतका के पिता और दादी को हत्या का आरोपित बनाया गया है।
By Edited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 01:58 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 11:33 AM (IST)
पटना, जेएनएन। प्रखंड के पचमहला ओपी अंतर्गत रामपुर डुमरा गाव में 14 वर्षीय किशोरी ख़ुशी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को बोरे में बंद कर ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी कि इस बात की भनक लगने पर किशोरी की मां ने अपने मायके लखीसराय जिले के बड़हिया गांव से परिजनों को बुला लिया। ननिहाल पक्ष के लोगों ने मामले की सूचना पचमहला ओपी को दी। किशोरी के मामा के बयान पर दादी व पिता को हत्या के लिए आरोपित किया गया है।
बयान में दहेज की माग पूरी नहीं करने पर बहन को प्रताड़ित करना और इसी कड़ी में भाजी की गला दबाकर हत्या कर दिया जाना कारण बताया गया है। पुलिस ने किशोरी की दादी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने किशोरी के घर की घेराबंदी कर शव को कब्जे में ले लिया।
माता-पिता के बीच चल रहा था तनाव
इधर, ननिहाल पक्ष के लोगों ने लखीसराय जिले की सीमा पार कर पचमहला ओपी के निकट एनएच 80 पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार किशोरी के माता-पिता के बीच काफी तनाव चल रहा था। किशोरी की मां ने लखीसराय न्यायालय में इस संबंध में मुकदमा भी दायर कर रखा है। जिसमें पति व सास आरोपित हैं। उसने पुत्री की हत्या का आरोप भी पति अविनाश उर्फ बिल्टू सिंह व सास पर लगाया है। ससुर सरकारी सेवा में थे कई वर्ष पूर्व उनकी मौत हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के बाद किशोरी की दादी पेंशन उठा रही हैं।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें