पटना में सरेआम स्कूली छात्रा से मनचले ने की छेड़खानी, चढ़ा पुलिस के हत्थे Patna News
राजधानी में रविवार को नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की शिकायत पर आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 12:18 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर आए दिन सवाल उठ रहे हैं। यहां पुलिस की शिथिलता से रोजाना चूक उजागर हो रही है। रविवार को पीरबहोर थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र की है। छात्रा का आरोप है कि मनचला दोस्तों के साथ मिलकर उसे रोज-रोज छेड़ता था। उसपर फब्तियां कसता था। जब छात्रा ने इसकी शिकायत की तो आरोपी के घर वालों ने पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट की।
आजीज आकर छात्रा ने पीरबहोर थाने में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उस मनचले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चार लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराया गया है। पीरबहोर थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि वह नाबालिग है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें