Move to Jagran APP

फेसबुक से हुआ प्‍यार तो प्रेमी से मिलने आई लड़की, छेड़खानी करते दो शोहदे गिरफ्तार Patna News

पटना के जक्कनपुर इलाके में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप में दो लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 02:24 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:58 PM (IST)
फेसबुक से हुआ प्‍यार तो प्रेमी से मिलने आई लड़की, छेड़खानी करते दो शोहदे गिरफ्तार Patna News
फेसबुक से हुआ प्‍यार तो प्रेमी से मिलने आई लड़की, छेड़खानी करते दो शोहदे गिरफ्तार Patna News
पटना, जेएनएन। राजधानी में गुरुवार को नाबालिग लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के खास महल इलाके की है। लोगों की सूचना पर पहुंची जक्कनपुर थाने की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपित की पहचान अर्जुन और आरके के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता नवादा की रहने वाली है। बताया जाता है कि वे फेसबुक के जरिए दोनों लड़को में एक के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने प्रेमी से मिलने पटना आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ छेड़खानी की जाने लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जक्कनपुर थाना को दी। जिसके बाद दोनो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों से जक्कनपुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.