विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: लालू-तेजस्‍वी की नीतीश कुमार से मुलाकात पर मंत्री का सामने आया बयान, NDA को लेकर कह दी बड़ी बात

Published: Sat, 20 Jan 2024 05:29 PM (IST)

संसदीय कार्य मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आपसी ...और पढ़ें

लालू-तेजस्‍वी की नीतीश कुमार से मुलाकात पर मंत्री का सामने आया बयान। (फाइल फोटो)
लालू-तेजस्‍वी की नीतीश कुमार से मुलाकात पर मंत्री का सामने आया बयान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महागठबंधन में न कोई विवाद, न तकरार: चौधरी

राज्य ब्यूरो, पटना। संसदीय कार्य मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आपसी सामंजस्य के साथ मजबूती से चल रही है। इसमें कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। राजद के अध्यक्ष लालू यादव और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री से मिलना सामान्य है।

गठबंधन में दलों का आपस में मिलना-जुलना चलता रहता है। उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल सीटों की मांग करते हैं। इसे आपसी बातचीत से तय किया जाता है।

एनडीए में भी तो अभी उनके घटक दलों की स्थिति साफ नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि सीटों की संख्या की चर्चा की भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में न कोई अलगाव है, न दुराव है, न कोई विवाद है और न ही तकरार है।

विधान पार्षद नीरज कुमार की मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए नीतीश

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को मोकामा में पूर्व मंत्री व जदयू विधान पार्षद नीरज कुमार की मां के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मोकामा के माेलदियार टोला में आयोजित श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार की मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री विजय चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय झा व जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है! नीतीश कुमार ने पार्टी संगठन में कर दिया फेरबदल, पांच सांसदों को पद से हटाया

'बिहार में I.N.D.I. गठबंधन का टूटना तय', पशुपति पारस ने लालू-नीतीश को लेकर दिया बयान