विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री अशोक चौधरी ने बताया क्‍या है सीएम नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्‍ट, बोले-अब दूर हो गईं अड़चनें

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2022 09:42 AM (IST)

बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि 61 विधायकों को इसी माह आवास सौंप दिया जाएगा। ...और पढ़ें

पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री अशोक चौधरी। जागरण
पत्रकारों से बातचीत करते मंत्री अशोक चौधरी। जागरण

पटना, राज्य ब्यूरो। भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Minister Ashok Chaudhary) ने शुक्रवार को कहा कि 61 विधायकों को इसी महीने आवास सौंप दिया जाएगा। अगले तीन महीने के अंदर दूसरे चरण के आवास भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। मंत्रियों के लिए बन रहे बंगले भी लगभग अंतिम दौर में हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में भवन निर्माण मंत्री ने यह बात कही। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह ड्रीम प्रोजेक्ट उनकी सोच और उम्मीद के हिसाब से समय पर पूरा नहीं हो पाया। इसके पीछे जमीन और कानूनी अड़चन रही। इन्हें अब हल कर लिया गया है।

लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर हो रही कार्रवाई

जहरीली शराब से हुई मौत के बारे में पूछे जाने पर भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि शराब से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने और अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई  हो रही है। पुरानी आदत के अनुसार अगर पुलिस के लोग गड़बड़ी करेंगे तो सरकार पूरी सख्ती के साथ उनके विरुद्ध कार्रवाई करेगी। मंहगाई के विरोध में कांग्रेस की विरोध यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों का अपना-अपना तरीका होता है। कांग्रेस भी अपने तरीके से विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार महंगाई दर को काबू करने में सफल रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में जदयू के मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डा. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महासचिव लोकप्रकाश सिंह तथा अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे।