फिर शुष्क हुआ मौसम, पटना का तापमान 12.3 डिग्री पहुंचा
राज्य में शनिवार को फिर मौसम शुष्क हो गया। पटना सहित राज्यभर में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
पटना । राज्य में शनिवार को फिर मौसम शुष्क हो गया। पटना सहित राज्यभर में न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में पूर्णिया सबसे सर्द रहा क्योंकि हवा में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
राजधानी सहित आसपास के इलाके में शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.3 डिग्री और अधिकतम 26.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 75 प्रतिशत रहने के कारण कनकनी महसूस की गई। दोपहर बाद नमी की मात्रा घटकर 57 फीसद दर्ज की गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गया का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री और अधिकतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री और अधिकतम 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवा का प्रभाव पूर्णिया और भागलपुर के आसपास के इलाके में ठंड के रूप में महसूस किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण पटना और गया के आसपास के इलाकों में तेज धूप के साथ तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
---------------